फिल्म आशिकी से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली अनु फिल्मों से दूर हो चुकी है। अपनी पहली ही फिल्म से उन्होंने सफलता के झंडे गाड़ दिए थे। हालांकि एक हादसे ने अनु की जिंदगी बदल दी, लेकिन उनके हौंसले नहीं बदले। अनु फिल्मों से भले ही दूर रहती हों लेकिन सोशल मीडिया पर वो काफी सक्रिय रहती हैं।