फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aarya 3 Teaser: शेरनी बन दहाड़ने को तैयार सुष्मिता सेन, 'आर्या 3' के धमाकेदार टीजर के साथ सामने आई रिलीज डेट

Mon, 09 Oct 2023 05:54 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आर्या 3 - फोटो : social media
बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री सुष्मिता सेन पिछले काफी दिनों से अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। उनका नाम आए दिन मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक उछलता रहता है। पहले वह ललित मोदी संग अफेयर की चर्चा के बाद वह अपनी तबीयत की वजह से सुर्खियों में थीं। हालांकि, अब वह अपने प्रोफेशनल फ्रंट पर वापसी करने लगी हैं। कुछ समय पहले वेब सीरीज 'ताली' से लोगों का दिल जीतने वाली सुष्मिता जल्द ही 'आर्या 3' के जरिए धमाल मचाने वाली हैं, जिसका टीजर आज फैंस के सामने आ गया है।
विज्ञापन

2 of 5
आर्या 3 - फोटो : सोशल मीडिया
शेरनी अपने पंजे को तेज करने के लिए पूरी तरह से तैयार है, क्योंकि डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने क्राइम थ्रिलर सीरीज 'आर्या' के दोनों सीजन हिट रहने के बाद तीसरे सीजन की घोषणा के बाद से दर्शकों को इसका इंतजार था। आर्या के 'सीजन 2' में दमदार किरदार निभाने वाली अभिनेत्री सुष्मिता सेन भी एक बार फिर से आर्या सरीन के रूप में वापसी कर रही हैं। वहीं निर्माता और निर्देशक राम माधवानी भी स्क्रीन पर जादू पैदा करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। कुछ समय पहले सुष्मिता ने अपनी सीरीज की रिलीज होने का हिंट दिया था और आज इसका टीजर रिलीज हो गया है, जिसमें वह एक्शन अवतार में नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
आर्या - फोटो : social media
सुष्मिता सेन ने 'आर्या सीजन 3' के लिए अपनी तैयारियों को साझा करके प्रशंसकों को उत्सुक कर दिया था। अब, निर्माताओं ने आखिरकार सीरीज का एक दिलचस्प टीजर जारी किया है और प्रशंसकों को उत्साहित करते हुए सीरीज की रिलीज डेट की घोषणा की है। 'आर्या 3' के निर्माताओं ने सुष्मिता सेन-स्टारर सीरीज के तीसरे सीजन का दिलचस्प टीजर साझा किया। ट्रेलर में देखने को मिलता है कि कैसे सुष्मिता सेन अपने परिवार की रक्षा के लिए कड़ा संघर्ष करती हैं और उनकी रक्षा करते हुए उन्हें गोली लग जाती है। 
Vivek Agnihotri: सीएम योगी से विवेक अग्निहोत्री ने की मुलाकात, छात्रों को द वैक्सीन वॉर दिखाने का किया अनुरोध

4 of 5
आर्या सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया
टीजर की शुरुआत सुष्मिता सेन से होती है, जिसमें वह कहती हैं, 'इस कहानी की शुरुआत मेरे हाथ में नहीं थी, उस कहानी को खत्म तो मुझे ही करना था, लेकिन यह इस तरह होगी, यह मैंने नहीं सोचा था।' टीजर में सुष्मिता सेन को एक्शन से भरपूर अवतार में बंदूकों के साथ गुंडों से लड़ते हुए दिखाया गया है। टीजर से यह अंदेश लगता है कि सीजन में बहुत सारे ट्विस्ट और टर्न्स से भरा है।  
Sunny Deol: सनी देओल ने बेटे राजवीर को करियर के लिए दी थी यह सलाह, बोले- मुझे पिता धर्मेंद्र से मिली थी यह सीख
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आर्या 3 - फोटो : सोशल मीडिया
राम माधवानी द्वारा निर्मित और सह-निर्देशित 'आर्या 3', डिज्नी + हॉटस्टार पर 3 नवंबर से स्ट्रीम होगा। सुष्मिता सेन ने जून 2020 में 'आर्या' के साथ कमबैक किया था। इतना ही नहीं इस सीरीज से अभिनेत्री ने अपना ओटीटी डेब्यू भी किया था। शो में, अभिनेत्री एक मां का किरदार निभाती हैं, जो अपराध की दुनिया से अपने परिवार की रक्षा करने के लिए किसी भी हद तक बढ़ जाती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें