फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस्सा: जब ट्रेन से यूं बाल-बाल बचे थे आमिर खान , इस फिल्म के लिए आठ दिन तक नहीं धोया था मुंह

Sun, 15 Aug 2021 06:30 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान जब भी कोई फिल्म करते हैं तो पूरे परफेक्शन के साथ करते हैं। वो उस सीन को बेहतर बनाने के लिए पूरी जान झोंक देते हैं। इंडस्ट्री में अपने 25 साल के करियर में आमिर खान ने बहुत सी ऐसी फिल्में की हैं जिसका मुकाबला करना नामुमकिन है। चाहे दंगल में पहलवान दिखने के लिए वजन बढ़ाना हो या फिर 50 की उम्र में भी कॉलेज ब्वॉय लगना हो वह हर रोल बखूबी करते हैं। यही वजह है कि उन्हें मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहा जाता है। लेकिन फिल्म को परफेक्ट बनाने के चक्कर में कई बार आमिर खान हादसों का शिकार हो चुके हैं।

आज आपको हम आमिर से जुड़ा एक ऐसा ही हादसे बताने जा रहे है, जहां आमिर खान की जान बाल बाल बची थी। जानिए क्या था वो सीन और किस फिल्म के दौरान ये हादसा होने से बचा?

 
विज्ञापन

2 of 5
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ये हादसा आमिर की मशहूर फिल्म गुलाम का है। गुलाम की शूटिंग के दौरान उनकी जान बाल बाल बची थी। इस फिल्म का एक अहम हिस्सा रेलवे ट्रैक पर शूट होना था। इसकी शूटिंग सानपाड़ा रेलवे स्टेशन पर शूट की जा रही थी। इस सीन में आमिर खान को एक झंडा लेकर ट्रेन के सामने दौड़ना था और ट्रेन के नजदीक आने से पहले उन्हें पटरी से कूदना था।
विज्ञापन

3 of 5
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस सीन को पर और ज्यादा बेहतर बनाने के लिए आमिर खान ने डबल बॉडी का इस्तेमाल करने से इंकार कर दिया और खुद ही सीन शूट करने के लिए उतर गए। सीन शूट करने के लिए कैमरा रोल हुआ और आमिर ट्रैक पर दौड़ने लगे। ट्रेन तेजी से उनके करीब आ रही थी। बस कुछ ही सेकेंड का फासला बचा हुआ था और वक्त रहते वह ट्रैक से कूद गए। उस वक्त सेट पर मौजूद लोगों की सांसें थम गई थीं। 

4 of 5
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
यहां तक की आमिर भी कुछ पल के लिए सहम गए थे। गनीमत ये थी कि आमिर बच गए वरना एक बड़ा हादसा हो जाता। दरअसल, पहले में बॉलीवुड में वीएफएक्स और ऐनिमेशन का इस्तेमाल नहीं होता था। इस वजह से अभिनेता या तो खुद ही स्टंट सीन शूट करते थे या फिर उनके लिए डबल बॉडी यानि जूनियर आर्टिस्ट का इस्तेमाल होता था। वीएफएक्स और ऐनिमेशन के चलते अब एक से एक खतरनाक सीनों को बेहतर ढंग से फिल्माया जा सकता है। अब सारे अधिकतर स्टंट स्टूडियो में ही शूट हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आमिर खान - फोटो : Instagram
साल 1998 में रिलीज हुई फिल्म गुलाम में आमिर खान और रानी मुखर्जी ने मुख्य भूमिका अदा की थी। रिलीज के बाद फिल्म ने युवाओं को अपना दीवाना बना दिया और इसका गाना ‘आती क्या खंडाला’ इतना हिट हुआ कि आज भी लोग इसे भुला नहीं पाए हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें