1967 में आई फिल्म 'उपकार' उस साल की सबसे हिट फिल्मों में से रही थी। इस फिल्म में मनोज कुमार ने ना सिर्फ अभिनय किया, बल्कि इसे लिखा और इसका निर्देशन भी उन्हीं ने किया था। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के कहने पर मनोज कुमार ने ये फ़िल्म बनाई थी। इस फिल्म का निर्देशन पहले कोई और कर रहा था, लेकिन कुछ दिनों बाद मनोज कुमार और उसके बीच अनबन हुई। जिसके बाद फिल्म की कमान मनोज कुमार ने संभाल ली। उन्होंने 'उपकार' के अलावा 'पूरब और पश्चिम', 'शोर', 'रोटी कपड़ा और मकान' और 'क्रांति' भी बनाईं, जिनमें उन्होंने अभिनय भी किया और निर्देशन भी।