फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: आमिर खान ने मांगी क्षमा और अमिताभ बच्चन ने दी कोरोना को मात, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Thu, 01 Sep 2022 07:50 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
आमिर खान, अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत में रोज कोई न कोई हलचल होती रहती हैं। सितारों से जुड़ी कई नई अपडेट सामने आती हैं। आज एक और जहां मशहूर पंजाबी सिंगर निर्वैर सिंह का निधन हो गया, तो अमिताभ बच्चन ने कोरोना को मात दे दी है। वहीं, आमिर खान ने भी एक पोस्ट शेयर कर माफी मांगी है। तो आइए बताते हैं आपको दिन भर की 10 बड़ी खबरों के बारे में...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
अमिताभ बच्चन की नेट वर्थ - फोटो : instagram/amitabhbachchan
मेगास्टार अमिताभ बच्चन कुछ दिनों पहले कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस बारे में जानकारी साझा की थी। वहीं आज यानि गुरुवार को अभिनेता ने कहा है कि उन्होंने कोविड-19 के लिए टेस्ट कराया था, जिसका रिजल्ट नेगेटिव आया है। अभिनेता ने कहा कि इसके बाद अब वह काम पर वापस लौट आए हैं। 79 वर्षीय अभिनेता 24 अगस्त को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद उन्होंने इसका एलान किया था। 

Amitabh Bachchan: कोरोना को मात देकर काम पर वापस लौटे अमिताभ बच्चन, हाथ जोड़कर फैंस का जताया आभार
 
विज्ञापन

3 of 11
थिरुचित्रम्बलम - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ सुपरस्टार धनुष की तमिल फिल्म 'थिरुचित्रम्बलम' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। मिथुन जवाहर द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने तमिलनाडु बॉक्स ऑफिस पर 75 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। इसके साथ ही यह धनुष के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। 

Thiruchitrambalam: दुनियाभर में बजा धनुष का डंका, बनी अमेरिका में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी तमिल फिल्म
 

4 of 11
निर्वैर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री को एक और झटका लगा है। दरअसल, एक और मशहूर पंजाबी सिंगर निर्वैर सिंह का निधन हो गया है। बेहद खतरनाक सड़क हादसे ने उनकी जिंदगी छीन ली। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही, एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है। फिलहाल, इस मामले में निर्वैर सिंह के परिवार की ओर से किसी पर आरोप नहीं लगाया गया है। 

Nirvair Singh Death: सिद्धू मूसेवाला के बाद एक और पंजाबी सिंगर की मौत, निर्वैर सिंह ने हादसे में गंवाई जान
 
विज्ञापन

5 of 11
आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
साल में एक ही फिल्म करने वाले आमिर खान ने 'लाल सिंह चड्ढा' से चार साल के बाद वापसी की थी। फॉरेस्ट गंप की कहानी पर बनी इस फिल्म से सभी कलाकारों के साथ ही मेकर्स को भी काफी उम्मीदें थीं। पहले दिन धीमी लेकिन ठीक-ठाक शुरुआत करने वाली 'लाल सिंह चड्ढा' की कमाई में दूसरे दिन से ही लगातार गिरावट दर्ज की गई और टिकट खिड़की पर ये फिल्म हर बढ़ते दिन के साथ कलेक्शन के लिए संघर्ष करती दिखाई दी। 11 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म को अब तक सिनेमाघरों में 21 दिन हो चुके हैं और अब यह बॉक्स ऑफिस से पूरी तरह सिमटती दिखाई दे रही है। कथित तौर पर माना जा रहा है कि 'लाल सिंह चड्ढा' साल 2000 में रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म मेला के बाद सबसे बड़ी फ्लॉप है। 

Laal Singh Chaddha Day 21: बॉक्स ऑफिस से पूरी तरह सिमटी लाल सिंह चड्ढा, मेला के बाद आमिर की सबसे बड़ी फ्लॉप
 
विज्ञापन

6 of 11
जैकलीन फर्नांडिस के साथ सुकेश चंद्रशेखर - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज का नाम बीते काफी समय से ठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ जुड़ रहा है। तस्वीरें वायरल होने से लेकर महंगे गिफ्ट्स देने तक अभी तक सभी कुछ जांच में सामने आ चुका है। बता दें कि पिछले दिनों ईडी ने इस बात का खुलासा किया था कि ठग सुकेश अभिनेत्री को खूब महंगे तोहफे देता था और वह उसे कबूल करती थीं। अब ईडी की चार्जशीट के मुताबिक ये बात सामने आई है कि सुकेश ने अभिनेत्री जैकलीन के लिए श्रीलंका में घर खरीदा था, इसके अलावा उसने मुंबई के जुहू में भी बंगला बुक किया था। 

Jacqueline Fernandez: सुकेश ने जैकलीन के लिए श्रीलंका-बहरीन में लिया था घर, जुहू में भी खरीदने वाला था बंगला
 
विज्ञापन

7 of 11
Jamtara 2 Trailer Released - फोटो : सोशल मीडिया
नेटफ्लिक्स इंडिया ने क्राइम ड्रामा, "जामतारा - सबका नंबर आएगा" के दूसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। झारखंड के जामतारा जिले की सच्ची घटनाओं पर आधारित इस सीरीज के दूसरे सीजन का ट्रेलर देख ऐसा लग रहा है कि इस बार बड़े और खतरनाक घोटाले होने वाले हैं। ट्रेलर की शुरुआत ही जामतारा के डकैतों के जमाने से होती है, जहां एक बड़े स्कैम को अंजाम दिया जाता है। 

Jamtara 2:  क्राइम ड्रामा सीरीज जामतारा-2 का ट्रेलर रिलीज, सामने आएगा डेबिट-क्रेडिट कार्ड की क्लोनिंग का सच
 

8 of 11
राजू श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया
देश के जाने-माने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव 10 अगस्त से नई दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती हैं। दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां उनका लगातार इलाज चल रहा है। अब राजू श्रीवास्तव की सेहत को लेकर नया अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि राजू के शरीर में एक बार फिर इंफेक्शन हो गया। इसके अलावा उन्हें बुखार भी आ रहा है। हालांकि, उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। वहीं, डॉक्टरों की टीम लगातार उन पर नजर रखे हुए है। 

Raju Srivastava Health Updates: राजू के शरीर में फिर हुआ इंफेक्शन, पर हालत स्थिर, दोस्त ने बताया सेहत का हाल

9 of 11
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहलाने वाले आमिर खान ने बुधवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपनी गलतियों के लिए क्षमा मांगी है। जी हां, अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर वीडियाे साझा किया है। इस वीडियो में एक व्यक्ति यह कहते हुए सुनाई दे रहा है कि "अगर मैंने कभी भी किसी भी तरह से आपका दिल दुखाया है तो मन, वचन, काया से आपसे क्षमा मांगता हूं।" आमिर के वीडियो पोस्ट करने के बाद से ही सोशल मीडिया यूजर्स तेजी से कमेंट कर रहे हैं और उन्हें उनकी गलतियां गिना रहे हैं।

After Laal Singh Chaddha: आमिर खान ने अपनी गलतियों के लिए मांगी क्षमा, सोशल मीडिया पर लिखा- मिच्छामि दुक्कड...

10 of 11
दिनेश लाल यादव निरहुआ - फोटो : सोशल मीडिया
हंसल मेहता के संरक्षण में बन रही वेब सीरीज ‘स्कैम 2003: द तेलगी स्टोरी’ में भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ की मौजूदगी को लेकर पिछले कुछ महीनों से तमाम अटकलें लगती रही हैं। इस बारे में ‘अमर उजाला’ की पड़ताल में पता चला है कि निरहुआ न सिर्फ इस वेब सीरीज की शूटिंग तेजी से पूरी कर रहे हैं बल्कि इस फिल्म में वह उस पुलिस अफसर का किरदार कर रहे हैं जिसने अब्दुल करीम तेलगी को करोड़ों के स्टाम्प घोटाले में पहली बार गिरफ्तार किया था। इसी सीरीज की शूटिंग में व्यस्त होने के चलते निरहुआ अपनी बायोपिक बनाने का एलान करने वाली एक कंपनी की लॉन्चिंग पर हाल में नहीं पहुंच पाए थे। 

Scam 2003: निरहुआ की ओटीटी पर धमाकेदार एंट्री कन्फर्म, बायोपिक बनाने वालों के इवेंट में गैरहाजिरी से खुलासा
 
विज्ञापन

11 of 11
चारू असोपा और राजीव सेन बेटी के साथ - फोटो : Instagram
पिछले काफी समय से सुष्मिता सेन के रिश्ते के साथ-साथ उनको भाई और भाभी का रिश्ता भी सुर्खियां बटोर रहा है। चारू असोपा और राजीव सेन ने बीते दिनों एक-दूसरे के ऊपर कई इल्जाम लगाए, जिसके बाद दोनों की तलाक की खबरें जोरों पर थीं। जहां लोग उम्मीद कर रहे थे की जल्द ही चारू असोपा और राजीव सेन अलग हो जाएंगे, वहीं अब दोनों ने गणेश चतुर्थी के मौके पर एक ऐसा एलान किया जिसे सुन दोनों के फैंस के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं। दरअसल चारू असोपा और राजीव सेन ने सभी के सामने बता दिया है कि वह तलाक नहीं ले रहे हैं। इस खबर से चारू और राजीव के फैंस काफी खुश हैं।  

Charu Asopa-Rajeev Sen Marriage: राजीव सेन-चारू असोपा ने बदला अपना फैसला, गुड न्यूज दे तलाक की खबरों पर लगाया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें