फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर खान के भांजे इमरान ने छोड़ी एक्टिंग, पांच साल पहले फिल्मों में आए थे नजर

Wed, 18 Nov 2020 07:15 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
इमरान खान और आमिर खान - फोटो : फाइल
आमिर खान के भांजे और 'देहली बेली' जैसी फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता इमरान खान ने एक्टिंग छोड़ने का फैसला कर लिया है। बीते कुछ दिनों से इमरान अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में चल रहे थे। लेकिन इस बीच सामने आई ये खबर इमरान के फैंस को निराश करने वाली है।
विज्ञापन

2 of 6
इमरान खान - फोटो : फाइल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 'जाने तू या जाने ना' के अभिनेता इमरान खान ने 12 साल बाद एक्टिंग छोड़ने का फैसला कर लिया है। अब वह फिल्मों में अभिनय करते हुए नजर नहीं आएंगे। इमरान ने अब दूसरी तरफ अपना ध्यान लगाना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन

3 of 6
इमरान - फोटो : twitter
रिपोर्ट्स की मानें तो इमरान खान अब एक्टिंग की जगह फिल्मों का निर्देशन करने की योजना बना रहे हैं। वह फिल्मों की अच्छी समझ रखते हैं। चूंकि वह एक फिल्मी परिवार से आते हैं तो बचपन से ही उन्होंने इन सभी चीजों को करीब से देखा है। 

4 of 6
Avantika Malik and Imran Khan - फोटो : twitter
इमरान खान की शादीशुदा जिंदगी खराब चल रही है। बीते दिनों ऐसी भी खबरें आई थीं कि वह अपनी पत्नी अवंतिका मलिका से तलाक ले सकते हैं। अभी दोनों पति-पत्नी एक दूसरे से अलग रह रहे हैं। उनकी एक छोटी बेटी भी है। 
विज्ञापन

5 of 6
इमरान और अवंतिका - फोटो : social media
जून 2019 में पता चला था कि अवंतिका एक महीने पहले इमरान खान का घर छोड़कर अपनी मां के यहां चली गईं। तब से अवंतिका पति से अलग ही रह रही हैं। अप्रैल 2019 में अवंतिका ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा था जो उनके रिश्ते में मतभेदों की ओर इशारा कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इमरान और अवंतिका - फोटो : twitter
गौरतलब है कि इमरान खान ने बतौर बाल अभिनेता अपने फिल्मी करियर की शुरुआत आमिर खान की फिल्म कयामत से कयामत तक से की थी। उन्होंने किडनैप, लक, आई हेट लव स्टोरी, मेरे ब्रदर की दुल्हन जैसी फिल्मों में काम किया। आखिरी बार वह साल 2015 में फिल्म कट्टी बट्टी में नजर आए थे। साल 2018 में उनकी एक शार्ट फिल्म भी आई थी जिसका उन्होंने निर्देशन किया था। 

अभिनेत्री के अलावा बेहतरीन गायिका भी हैं तारा सुतारिया, जानें उनके बारे में ये खास बातें

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें