फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएस डी. रूपा से इस बात पर भिड़ीं कंगना रणौत, बोलीं-' जब अयोग्य को पावर...'

Wed, 18 Nov 2020 06:34 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
डी रूपा और कंगना रणौत - फोटो : ट्विटर
कर्नाटक की प्रमुख सचिव आईपीएस डी. रूपा एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। ट्विटर पर  #ShameOnYouIPSRoopa ट्रेंड कर रहा है जिसमें यूजर्स उनकी काफी आलोचना कर रहे हैं। इसके अलावा अभिनेत्री कंगना रणौत ने भी रूपा पर निशाना साधा है। जानिए क्या है पूरा मामला?
विज्ञापन

2 of 6
डी रूपा - फोटो : ANI
दरअसल ट्विटर पर डी. रूपा और True Indology के बीच पटाखों पर लगे प्रतिबंध को लेकर बहस हो गई थी। कुछ देर बाद ट्विटर ने True Indology के अकाउंट को सस्पेंड कर दिया। यह पेज हिंदू संस्कृति के बारे में जानकारियां साझा करता था। लेकिन रूपा ने इस पेज पर लोगों को भ्रमित करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

3 of 6
डी रूपा - फोटो : फाइल
रूपा ने ट्वीट किया, 'काल्पनिक उत्पीड़न पर पीड़ित की तरह रोते। बिना किसी नाम या चेहरे के गाली-गलौच करना काम है। चोरी ऊपर से सीना जोरी, वाह। फैक्ट्स के साथ बातें रखने वाले कई लोगों को तुम्हारे फॉलोअर ट्रोल करते हैं। अब तुम्हारा समय खत्म हुआ।' 

4 of 6
डी रूपा - फोटो : फाइल
True Indology का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड होने के बाद लोग डी. रूपा पर भड़क गए। कुछ यूजर्स ने आरोप लगाया कि रूपा ने अपनी पावर का गलत इस्तेमाल किया है। लोगों का कहना है कि रूपा ने अभिव्यक्ति की आजादी को छीन लिया है।
विज्ञापन

5 of 6
कंगना रणौत - फोटो : Twitter: @kanganateam
इस पूरे विवाद में अभिनेत्री कंगना रणौत भी कूद गई हैं। उन्होंने आईपीएस डी. रूपा पर निशाना साधते हुए लिखा, 'आरक्षण के दुष्परिणाम, जब अयोग्य को पावर मिल जाती है, तो वे जख्मों को नहीं भरते। वे सिर्फ चोट पहुंचाते हैं। मुझे उनके निजी जीवन के बारे में कुछ भी पता नहीं है लेकिन मैं गारंटी देती हूं कि उनकी हताशा, उनकी अक्षमता से उपजी है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कंगना रणौत - फोटो : instagram/kanganaranaut
वहीं कंगना ने ये भी कहा कि डी. रूपा युवाओं को डराती और धमकाती हैं। उन्होंने एक और ट्वीट में लिखा कि रूपा को सस्पेंड किया जाना चाहिए और ऐसे अधिकारी पुलिस में होना शर्म की बात है।  

अर्पिता खान और आयुष शर्मा की शादी में उमड़ा था पूरा बॉलीवुड, देखें सलमान की बहन का वेडिंग एलबम


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें