फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल बनाम दिल: 31 साल पहले आमिर की 'दिल' ने बॉक्स ऑफिस पर 'घायल' को पछाड़ा, तो सनी देओल ने जीते कई पुरस्कार

Tue, 22 Jun 2021 11:38 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आमिर खान, सनी देओल - फोटो : Social Media
सनी देओल की फिल्म 'घायल' और आमिर खान की फिल्म 'दिल' ने आज 31 साल पूरे कर लिए हैं। ये दोनों ही फिल्में आमिर और सनी के करियर की सबसे यादगार और बेहतरीन फिल्मों में से एक मानी जाती है। दिल और घायल 22 जून 1990 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इन दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त तहलका मचा दिया। पहली ही फिल्म से इन दोनों ही सुपरस्टार्स को दर्शकों का बखूबी प्यार मिला। लेकिन जब भी कोई 2 बड़े सितारों की फिल्म एक ही दिन पर रिलीज हो तो उनके बीच तुलना न हो तो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। आज हम आपको हमारे इस आर्टिकल में बताएंगे कि किस ने किस को बॉक्स ऑफिस पर दी मात।

दिल में था रोमांस तो घायल में था एक्शन

सनी देओल और आमिर खान की फिल्में भले ही एक ही दिन पर रिलीज हुई हो। लेकिन ये दोनों ही फिल्में बिलकुल अलग शैली की थी। आमिर की फिल्म 'दिल' एक रोमांटिक ड्रामा थी तो वही सनी की 'घायल' एक एक्शन थ्रिलर। दिल में आमिर और माधुरी के बीच फिल्माए गए गानों ने लोगों का दिल जीता तो वही घायल में सनी देओल के द्वारा बोले गए 'डायलॉग्स' ने हर किसी का दिल जीत लिया। ये दोनों ही फिल्में से बिलकुल अलग थी। लेकिन ये दोनों ही सितारे उस वक्त एक बेहतरीन कलाकार के रूप में बॉलीवुड में खुद की एक जगह बना रहे थे।
विज्ञापन

2 of 5
सनी देओल, आमिर खान - फोटो : social media
बॉक्स ऑफिस पर दिल ने घायल को पछाड़ा

आमिर खान और सनी देओल दोनों को ही फिल्म से खूब वाहवाही मिली, लेकिन मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर ने  बॉक्स-ऑफिस मामले में सनी देओल को पछाड़ दिया। हालांकि इन दोनों सितारों की फिल्म की कमाई के बीच में बहुत अधिक अंतर नहीं था। आमिर की फिल्म 'दिल' ने लगभग 10 करोड़ का बिजनेस किया तो वही दूसरी तरफ सनी की फिल्म 'घायल' ने लगभग 9.5 करोड़ की कमाई की। ये दोनों ही उस साल की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्में बनी थी। आज के समय में शायद अगर कोई फिल्म 100 करोड़ के नीचे का बिजनेस करें तो उसे बॉक्स-ऑफिस सफलता में नहीं गिना जाता। लेकिन 90 में सितारों को बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से ज्यादा उनके अभिनय से मापा जाता था।
विज्ञापन

3 of 5
सनी देओल, आमिर खान - फोटो : social media
सनी देओल ने जीते कई पुरस्कार

कहते हैं बॉक्स ऑफिस पर कमाई के साथ-साथ दर्शकों का प्यार भी बहुत मायने रखता है। आमिर खान ने बॉक्स-ऑफिस पर बाजी मारी, तो सनी देओल ने घायल के लिए जीते कई पुरस्कार। घायल से कई सारे अवार्ड्स सनी देओल के नाम हुए थे। यहां तक कि फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। सबसे दिलचस्प बात ये है कि इनकी फिल्मी जंग यही पर खत्म नहीं हुई बल्कि बाद में आमिर खान और सनी देओल, घातक और राजा हिंदुस्तानी के साथ 1996 में और गदर और लगान के साथ 2001 में आमने सामने आए थे।

4 of 5
सनी देओल, आमिर खान - फोटो : social media
एक्शन सितारे के रूप में उभरे सनी तो वही आमिर भी बनें रोमांटिक स्टार

इस फिल्म के साथ सनी देओल ने एक एक्शन अभिनेता के रूप में अपनी एक जगह बनाई। वो बॉलीवुड में सबसे बेहतरीन एक्शन सितारों की लिस्ट में शुमार हैं। उनका ढाई किलों का हाथ हो या फिर कात्या हर डायलॉग आज भी दर्शकों की जुबान पर हैं। आमिर खान ने अपने शुरूआती करियर में कई रोमांटिक फिल्में की हालांकि शाहरुख खान को बॉलीवुड के रोमांस किंग के तौर पर जाना जाता है, लेकिन आमिर खान के रोमांस को भी अभिनेत्रियों के साथ काफी पसंद किया जाता है। हालांकि आमिर ने कभी खुद को एक कैटेगरी में शामिल नहीं किया शायद यही वजह है कि उन्हें बॉलीवुड का मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सनी देओल, आमिर खान - फोटो : social media
आमिर- माधुरी और सनी-मीनाक्षी की जोड़ी में दर्शकों ने इन्हें दिया खूब प्यार

आमिर के साथ फिल्म दिल में माधुरी दीक्षित ने मुख्य भूमिका निभाई थी और सनी देओल के साथ फिल्म घायल में मीनाक्षी शेषाद्रि मुख्य भूमिका में थी। दिल में माधुरी काफी चुलबुली बनी थी, तो वही मीनाक्षी फिल्म जगत में पहले से ही एक बड़ा नाम थी और सनी के साथ उनकी जोड़ी बनी थी। हालांकि हम आपको बता दे कि घायल में मीनाक्षी शेषाद्रि और सनी की केमिस्ट्री की तुलना में लोगों को दिल में माधुरी और आमिर की जोड़ी काफी पसंद आई थी।  दिल में दोनों पर बराबर फोकस किया गया था, जबकि घायल में सनी देओल के एक्शन को अधिक दर्शाया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें