आमिर खान की लाडली बेटी आयरा खान ने अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे से सगाई कर ली हैं। कुछ समय पहले नुपुर ने आयरा को फिल्मी अंदाज में प्रपोज किया था, जिसके बाद अब दोनों ने अपने रिश्ते को एक कदम आगे बढ़ाकर अपने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में सगाई की है। दोनों की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। दोनों साथ में काफी अच्छे लग रहे थे, लेकिन कुछ यूजर्स को आयरा का लुक एकदम पसंद नहीं आया और वह उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।