बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान 14 मार्च को अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। आमिर खान हिंदी सिनेमाजगत के ऐसे हीरो हैं जिनके साथ काम करने के लिए हर एक्टर बेकरार रहता है। आमिर खान ने 31 साल पहले फिल्म इंडस्ट्री में 'कयामत से कयामत तक' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। पहली फिल्म से आमिर का सितारा ऐसा चमका कि उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
विज्ञापन
2 of 6
Aamir Khan Reena Dutta
- फोटो : twitter
बहुत ही कम लोग इस बात को जानते हैं कि फिल्मों में डेब्यू से पहले ही आमिर रीना दत्ता को दिल दे बैठे थे। आमिर की दीवानगी इस हद तक बढ़ गई थी कि एक बार तो उन्होंने रीना को अपने खून से चिट्ठी तक लिख दी थी। आमिर के इस कदम के बाद रीना ने उन्हें दोबारा ऐसा न करने के लिए भी कहा था।
विज्ञापन
3 of 6
aamir khan and reena dutta
आमिर और रीना का धर्म अलग था जिसकी वजह से शादी में काफी दिक्कतें आई थीं। इन सभी दिक्कतों का सामना करते हुए आमिर और रीना ने साल 1986 में शादी कर ली थी। कहा जाता है कि आमिर और रीना ने अपनी शादी परिवार वालों से छुपा कर रखी। आमिर-रीना की जब शादी हुई, तब रीना स्टूडेंट थीं।
4 of 6
Aamir Khan Reena Dutta
- फोटो : twitter
वह बाकायदा अपने घर में रहते हुए स्कूल जाती रहीं। आमिर अपनी फिल्म 'कयामत से कयामत तक' की शूटिंग करते रहे। जब शादी का मामला खुला तो आमिर के परिवारवालों ने रीना को कबूल कर लिया। शादी के कुछ साल बाद ही रीना और आमिर के बीच दरार की खबरें आनी शुरू हो गईं। इस दरार की वजह प्रीति जिंटा को माना गया।
विज्ञापन
5 of 6
Aamir Khan Kiran Rao
- फोटो : twitter
आमिर और प्रीति जिंटा उस वक्त फिल्म 'दिल चाहता है' में साथ काम कर रहे थे और उसी दौरान दोनों के अफेयर के खूब चर्चे हुए थे । कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रीति जिंटा के चलते रीना आमिर से अलग भी रहने लगीं थीं। आमिर और रीना के बीच बात बढ़ती देख प्रीति घबरा गईं और उन्होंने आमिर के साथ अपने अफेयर को नकार दिया।
इसके बाद आमिर और रीना के बीच सब ठीक तो हो गया लेकिन इसके कुछ वक्त बाद ही आमिर का नाम किरण राव के साथ जोड़ा जाने लगा। किरण के साथ आमिर ने अपने रिश्ते को छुपाया नहीं और उनसे शादी करने का फैसला भी कर लिया। रीना को आमिर के इस फैसले से गहरा धक्का पहुंचा लेकिन वो चाहकर भी कुछ ना कर पाईं और आखिर आमिर ने किरण राव के लिए रीना को तलाक दे दिया।