आमिर खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
पिता नहीं चाहते थे बेटे को एक्टर बनाना
आमिर खान अपनी एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड पर राज करते हैं, लेकिन बहुत कम लोगों को ये बात पता होगी कि उनके पिता कभी नहीं चाहते थे कि वह एक्टर बने। अवन्तर नाम के एक थिएटर समूह में दो साल तक काम करने के बाद उन्होंने अभिनय को करियर के रूप में चुना था। अपनी पहली शॉर्ट फिल्म में उन्होंने एक्टिंग के साथ-साथ असिस्टेंट डायरेक्टर, स्पॉटबॉय के रूप में भी काम किया था। इस शॉर्ट फिल्म में उनके दोस्त आदित्य भट्टाचार्य ने भी काम किया था।