फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: ‘आजा नचले’ में माधुरी दीक्षित की बेटी बनी दलाई का ये है नया रूप, ओटीटी पर सीरीज दर सीरीज धमाल

Mon, 14 Mar 2022 05:40 PM IST
मेघा चौधरी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
अभिनेत्री दलाई - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म ‘आजा नचले’ में अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की बेटी बनीं अभिनेत्री दलाई के इन दिनों डिजिटल मनोरंजन जगत में खूब चर्चे हैं। फिल्म की रिलीज के 15 साल बाद न सिर्फ बाल कलाकार रही इस अभिनेत्री के नैन नक्श बदल गए हैं बल्कि उनके तेवरों को ओटीटी पर रिलीज हो रही कहानियों में काफी तारीफ भी मिल रही है। सुपर मॉडल रह चुके रंजीव मूलचंदानी की बेटी दलाई को हाल ही में कई ओटीटी सीरीज में देखा गया है और खबर है कि अब वह जल्द ही अपने करियर का एक बड़ा धमाका करने वाली हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
दलाई - फोटो : सोशल मीडिया
कभी अपने हर काम में मां पर निर्भर रहने वाली दलाई अब काफी बड़ी हो चुकी हैं। 15 साल पहले माधुरी दीक्षित के साथ बिताए हुए सारे लम्हे दलाई को अच्छे से याद हैं। सेट पर हुए एक मजेदार किस्से को शेयर करते हुए वह कहती हैं, "मैं हमेशा माधुरी जी को अपनी टीम के साथ वॉक करते हुए देखती थी और उनका एक असिस्टेंट रहता था जो हमेशा छाता लिए हुए रहता था। एक दिन मैंने अपनी मां की तरफ देखा और कहा कि मुझे भी ऐसा छाता चाहिए। तो मम्मी ने मुझे बताया कि माधुरी जी ने बहुत सारी फिल्में की हुई हैं। उनका फिल्मी सफर बहुत शानदार और सफल हैं। उनकी स्किन अच्छी रहे, मेकअप खराब न हो और तेज धूप से उनका चेहरा बच सके इसीलिए एक असिस्टेंट छतरी लिए उनके अलग बगल घूमते रहता हैं। फिर मम्मी ने कहा कि तुम्हारे लिए छतरी कौन पकड़ेगा तो मैंने उन्हें कहा, आप! ऐसा सुनकर मम्मी ने मुझे प्यार से एक थप्पड़ भी लगाया।"
विज्ञापन

3 of 4
अभिनेत्री दलाई - फोटो : सोशल मीडिया
दलाई ने ‘आजा नचले’ के अलावा अनुष्का शर्मा की फिल्म ‘फिल्लौरी’ और अमेजन प्राइम वीडियो की हिट सीरीज ‘मेड इन हेवन’ में भी काम किया है। इन दिनों उनके चर्चे नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई नई सीरीज ‘एटरनैली कन्फ्यूज्ड एंड ईगर फॉर लव’ को लेकर हो रहे हैं।
विज्ञापन

4 of 4
अभिनेत्री दलाई - फोटो : सोशल मीडिया
दलाई को हाल ही में कुछ और बड़े किरदारों के भी प्रस्ताव मिले हैं और वह जल्दी ही इनका खुलासा करने वाली हैं। शोहरत के इस बदले दौर में भी दलाई को माधुरी दीक्षित के बेटी बनने का एहसास कभी नहीं भूलता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें