हो सकता है कि मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर रहे अभिनेता आमिर खान को यह अच्छा न लगे, लेकिन उनकी बिटिया इरा खान ने आखिरकार अपने पिता और मां के तलाक और उसके बाद की अपनी मानसिक स्थिति के बारे में खुलासा कर ही दिया है। आमिर का अपनी पहली पत्नी रीना दत्ता से तलाक 21 साल पहले हुआ। ये उन दिनों की बात है जब आमिर खान फिल्म ‘दिल चाहता है’ की शूटिंग करके फारिग हुए थे और उनका नाम फिल्म की हीरोइन प्रीति जिंटा के साथ खूब जोड़ा जाता था।