फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshay Kumar: एक्टर बनने से पहले लाइटमैन के रूप में काम करते थे अक्षय कुमार, अभिनय की दुनिया में यूं ली एंट्री

Tue, 08 Aug 2023 02:55 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में शुमार हैं। एक्शन, फैमिली ड्रामा और कॉमेडी हर तरह की फिल्में उन्होंने की हैं। अभिनय की दुनिया में आज उनके नाम का सिक्का चलता है। मगर, इस मुकाम तक पहुंचने से पहले अक्षय कुमार काफी संघर्षों से गुजरे। एक्टर हाल ही में अपने जीवन संघर्ष पर बात करते नजर आए। फिल्मों में आने से पहले उन्होंने बैंकॉक में रेस्टोरेंट में काम किया था यह तो सब जानते हैं। मगर, वह लाइटमैन के रूप में भी काम कर चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 5
गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया
दिलचस्प बात यह है कि अक्षय कुमार को फिल्मों में किस्मत आजमाने की सलाह गोविंदा ने दी थी। अक्षय कुमार का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें खुद अक्षय कहते नजर आ रहे हैं कि गोविंदा ने उन्हें एक्टर बनने का सुझाव दिया था। 
विज्ञापन

3 of 5
केबीसी 13 के सेट पर अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वीडियो में अक्षय कुमार कह रहे हैं, 'एक्टर बनने से पहले मैंने एक फोटोग्राफर के साथ बतौर लाइटमैन काम किया। मैंने बतौर लाइट बॉय कई सितारों की फोटोज क्लिक कीं। मैंने गोविंदा साहब की भी फोटो क्लिक की थीं। मुझे अब भी याद है कि अपनी फोटोज देखने के बाद उन्होंने मेरी तरफ देखा और कहा, 'बेटा तू हीरो क्यों नहीं बन जाता? हीरो लगता है तू।' अक्षय कुमार ने तब गोविंदा से कहा था, 'क्यों मजाक कर रहे हो'।
Sutapa Sikdar: इस वजह से महिला फैंस को आकर्षक लगते थे इरफान खान, अभिनेता की पत्नी ने वजह का किया खुलासा

4 of 5
ओएमजी 2 ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, किस्मत ने अक्षय कुमार का साथ दिया और आज सच्चाई सबके सामने है। अक्षय कुमार ने फिल्म 'भागम भाग' (2006) में गोविंदा के साथ भी स्क्रीन शेयर की है। वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म 'ओएमजी 2' में नजर आएंगे, जो 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
Love All: पर्दे पर दिखेंगे असली बैडमिंटन खेलते असली खिलाड़ी, ट्रेलर में दिखा बल्ले और चिड़िया का अनूठा कमाल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गदर 2, ओएमजी 2 - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि अक्षय कुमार की 'ओएमजी 2' को सेंसर बोर्ड ने 'ए' सर्टिफिकेट दिया है। इसके अलावा फिल्म में कुछ कट लगाने का भी सुझाव दिया है। अक्षय कुमार की इस फिल्म की भिड़ंत सनी देओल की 'गदर 2' से होने वाली है। देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी फिल्म बाजी मारती है!
OMG 2: महाकाल मंदिर के पुजारियों ने प्रोड्यूसर को भेजा नोटिस, ट्रेलर में महादेव को कचोरी खरीदते क्यों दिखाया?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें