'लगान' की भारतीय सिनेमा के इतिहास की एक अमर फिल्म है। फिल्म के नाम के साथ कई रिकॉर्ड जुडे हैं। फिल्म की रिलीज को 15 साल पूरे हो गए हैं। ऐसे में फिल्म से जुड़ी कई बातों को याद किया जा रहा है। शूटिंग के दौरान कुछ चीजे ऐसी होती हैं जो पर्दे पर दिखती हैं और कई चीजें ऐसी भी होती है जो बस कलाकारों की जिंदगी में होती है। फिल्म के बारे में तो कई कहानियां हैं ही, शूटिंग के दौरान पर्दे के पीछे भी बहुत कुछ हुआ जिसने आमिर और उनकी दोनों पत्नियों (रीना और किरण) की जिंदगी को बदल कर रख दिया।
Trending Videos
विज्ञापन
'लगान' ने हमेशा के लिए रीना और आमिर को अलग कर दिया!
2 of 9
आमिर खान मुंबई में पले-बढ़े। उनके पड़ोस में एक लड़की रहती थी, रीना। आमिर और रीना बचपन से एक-दूसरे के साथ खेले और जब बड़े हुए तो ये खेल प्यार में बदल गया। दोनों को ये महसूस हुआ कि वो एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते। शादी की बात आई तो घरवालों ने साफ इंकार कर दिया। ऐसे में सिर्फ 21 साल की उम्र में आमिर ने एक बड़ा कदम उठाया।
विज्ञापन
'लगान' ने हमेशा के लिए रीना और आमिर को अलग कर दिया!
3 of 9
21 साल के आमिर की पहली फिल्म आ रही थी। सबको उनके करियर की फिक्र थी। करियर का क्या होगा? फिल्म कैसी चलेगी? इनसे दूर आमिर और रीना ने किसी की ना सुनते हुए शादी कर ली। 21 साल की उम्र में शादी के बाद आमिर ने करियर पर ध्यान दिया और रीना ने घर संभाला। दोनों को दो बच्चे हुए बेटा जुनैद और बेटी सारा लेकिन बॉलीवुड की सबसे कामयाब मियां-बीवी को जैसे किसी की नजर लग गई। आमिर का नाम प्रीति जिंटा के साथ जोड़ा जा रहा था। आमिर ने इन दिनों 'लगान' के लिए तैयारी शुरू कर दी थी।
'लगान' ने हमेशा के लिए रीना और आमिर को अलग कर दिया!
4 of 9
'दिल चाहता है' की शूटिंग के दैारान आमिर का नाम प्रीति जिंटा के साथ जुड़ा। भले ही दोनों के बारे में चटखारे लेकर पढ़ा जाता हो लेकिन किसी को इस बात का अहसास नहीं था कि इससे आमिर की शादी पर कोई फर्क पड़ेगा। इससे पहले भी आमिर का नाम एक विदेशी पत्रकार के साथ जुड़ा था, जिसने पेट में आमिर का बच्चा होने की बात भी कही। अंदाज लगाने वाले सही थे, प्रीति की वजह से इस रिश्ते में उथल-पुथल तो हुई लेकिन वो इसके खत्म होने की वजह नहीं बनीं। इन दिनों आमिर बड़ी मेहनत से 'लगान' की तैयारी में लग गए थे, पूरी टीम के साथ शूटिंग के लिए जा रहे थे लेकिन शायद रीना नहीं जानती थीं कि लगान के लिए जा रहे आमिर अब उनकी जिंदगी में कभी लौटकर नहीं आएंगे।
विज्ञापन
'लगान' ने हमेशा के लिए रीना और आमिर को अलग कर दिया!
5 of 9
आमिर और 'लगान' की टीम जब शूटिंग के लिए निकली तो इस टीम में एक नया चेहरा भी था। जामिया मिलिया से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई करके आमिर खान प्रोडक्शन में नौकरी पाने वाली किरण राव फिल्म की असिस्टेंट डायरेक्टर थीं। शूटिंग के लिए निकली जिस बस में आमिर खान थे उसी में किरण भी थीं। आमिर खान इतने बड़े स्टार, बस इसी बात से किरण की हिम्मत नहीं होती थी कि कुछ बोलें।
विज्ञापन
'लगान' ने हमेशा के लिए रीना और आमिर को अलग कर दिया!
6 of 9
किरण ने जब सबके साथ आमिर को बात करते देखा तो उन्हें ये अहसासर हो गया कि इस बंदे के अंदर स्टार होने को लेकर कोई ठसक नहीं है। अब हुआ यूं कि लगान में आमिर को कान में बाली पहननी थी लेकिन कोई बाली पंसद नहीं आ रही थी। किरण की कान की बाली पर उनकी नजर पड़ी तो उन्होंने वो मांग ली। यहां से दोनों की बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ।
विज्ञापन
'लगान' ने हमेशा के लिए रीना और आमिर को अलग कर दिया!
7 of 9
लगान 2001 में रिलीज हुई। इसी साल (2001) में आमिर ने रीना से अलग रहने का फैसला कर लिया। किरण से लगातार आमिर की नजदीकी होती रही और परिवार से वो दूर होते चले गए। एक साल बाद 2002 में दोनों ने तलाक ले लिया और रीना दोनों बच्चों को लेकर अलग रहने चली गईं।
'लगान' ने हमेशा के लिए रीना और आमिर को अलग कर दिया!
8 of 9
'लगान' ने ऑस्कर में एंट्री पाई। एक कलाकार के बतौर आमिर खान को उरूज पर पहुंचा दिया। इसके साथ उनकी जिंदगी में एक नई लड़की (किरण) भी आ गई लेकिन रीना के लिए तो ये फिल्म अलगाव ही लेकर आई। आमिर की 16 साल की शादी का टूटना कईयों को चौंका गया लेकिन इस अलगाव में भी एक खास बात रही, दोनों ने ना एक-दूसरे पर कोई कीचड़ उछाला ना किसी को 'बेवफा' का तमगा दिया। चुपचाप दोनों ने अपना-अपना रास्ता पकड़ लिया।
'लगान' ने हमेशा के लिए रीना और आमिर को अलग कर दिया!
9 of 9
2005 में आमिर ने किरण से शादी कर ली। उनको किरण से एक बेटा आजाद है। आमिर अपने बड़े बेटे जुनैद और बेटी सारा से भी लगातार मिलते हैं। 'लगान' के 15 साल पर बहुत सी बातें हो रही हैं तमाम कहानियां हैं लेकिन रीना शायद ही कभी इस फिल्म से जुड़ी कहानी को याद करना चाहें।
(Published by- Rizwan)