फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: एक मिनट के इस किसिंग सीन में उड़ गए थे हीरो-हीरोइन के होश, 47 रीटेक और चार दिन बाद मिला परफेक्ट शॉट

Thu, 16 Mar 2023 06:28 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आमिर खान,करिश्मा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान की बेहतरीन फिल्मों की बात करें तो उसमें उनकी फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' का मान जरुर आएगा। इस फिल्म में उनके अपोजिट एक्ट्रेस करिश्मा कपूर नजर आईं थीं। इस फिल्म में दोनों ने दमदार एक्टिंग की थी। फिल्म की स्टोरी लाइन काफी शानदार थी। इसके अलावा फिल्म में एक और खास चीज थी, जिसने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खिंचा था। लोगों ने इससे पहले शायद ही इंडियन सिनेमा में ऐसा कुछ देखा था। 

विज्ञापन

2 of 5
आमिर खान,करिश्मा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' में आमिर और करिश्मा के बीच एक मिनट का किसिंग सीन शूट किया गया था। फिल्म में इतने लंबे किसिंग सीन की वजह से दोनों काफी घबराए हुए थे, जिसकी वजह से इस सीन को शूट करने के लिए 47 रीटेक और चार दिन लगे थे। किसी भी एक्टर और एक्ट्रेस के लिए फिल्मों में इंटिमेट सीन करना मुश्किल और चुनौती भरा काम होता है।

विज्ञापन

3 of 5
आमिर खान,करिश्मा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

शूट के समय वहां काफी लोग मौजूद होते हैं। ऐसे में कैमरों के सामने एक परफेक्ट शॉट देना काफी कठिन काम होता है। फिल्म में किसिंग सीन करते वक्त आमिर और करिश्मा काफी घबराए हुए थे। किसिंग सीन आज के समय में भले ही आम बात हो गई हो, लेकिन आज से 27 साल पहले एक मिनट तक होठों पर किस करना आम बात नहीं थी। उस दौर में इंटिमेट सीन सीन को काफी गंभीरता से लिया जाता था, लेकिन यह स्क्रिप्ट की डिमांड थी। इसलिए दोनों को ऐसा करना पड़ा।

4 of 5
आमिर खान,करिश्मा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

दोनों  के बीच का  यह किसिंग मोमेंट ऊटी की खूबसूरत पहाड़ियों में भारी बारिश के बीच फिलमाया गया था। इस दौरान फरवरी के महीने  की कड़ाके की ठंड ने उन्हें बेहाल कर दिया। जब इस सीन की शूटिंग शुरू हुई तो यह बात सबको पता थी कि यह इतना आसान नहीं होने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आमिर खान,करिश्मा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

एक मिनट के इस किसिंग सीन को शूट करने के लिए कई टेक लिए गए थे,जिसके बाद 47 रीटेक और 4 दिन काफी मसकत की गई। इसके बाद  करिश्मा और आमिर दोनों ने चौथे दिन जाकर परफेक्ट शॉट दिया था, जिसके बाद जैसे ही सबने ओके सुना  तो सब खुशी से झूम उठे।

यह भी पढ़ें-  Anshuman Jha : 'लकड़बग्घा' फेम अंशुमन झा ने दोबारा रचाई शादी, दिवंगत मां की इच्छा को किया पूरा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें