फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Birthday Special: आमिर के प्यार में विदेशी पत्रकार हो गई थी गर्भवती, फिर जो हुआ वो...

Tue, 13 Mar 2018 12:13 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
14 मार्च का दिन बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के लिए बेहद खास है। बुधवार को ये एक्टर अपना 53वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे। अपनी अगली फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' से एक बार फिर आमिर बॉक्सऑफिस के सारे रिकॉर्ड अपने नाम करने की तैयारी में हैं। आमिर खान की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने दो शादियां की हैं और उनके तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
आज हम आपको आमिर की जिंदगी का ऐसा राज बताएंगे जो शायद ही आपने पहले कभी सुना हो। एक समय था जब आमिर खान एक विदेशी जर्नलिस्ट से अफेयर को लेकर चर्चा में आ गए थे। आमिर खान की पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी। उस समय आमिर की उम्र 21 साल थी। आमिर ने रीना के साथ 15 साल गुजारे। एक मैगजीन में छपी खबर के मुताबिक, 1998 में फिल्म 'गुलाम' की शूटिंग के दौरान आमिर की मुलाकात विदेशी जर्नलिस्ट जेसिका हाइन्स से हुई थी।
विज्ञापन

3 of 4
मैग्जीन के मुताबिक, इस दौरान दोनों करीब आए और लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने लगे थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, साथ रहने के दौरान जेसिका प्रेग्नेंट हो गई थीं। ये बात सुनकर तो आमिर की जिंदगी में जैसे तूफान आ गया। उन्होंने जेसिका पर अबॉर्शन का दबाव बनाना शुरू किया। कहा जाता है कि तब आमिर ने जेसिका से साफ लफ्जों में कह दिया था कि वो या तो बच्चा गिरा दें या फिर हमेशा के लिए रिश्ता खत्म कर दें। लेकिन जेसका ने अबॉर्शन कराने से इनकार कर दिया और लंदन चली गईं।
विज्ञापन

4 of 4
जहां जेसका ने बच्चे को जन्म दिया और उसका नाम 'जान' रखा। दो या तीन साल के इस बच्चे की शक्ल आमिर से इतनी मिलती थी कि खबरची आमिर के इस बच्चे का पिता होने का दावा तक करने लगे। कहा जाता है कि जेसिका सिंगल मदर बनकर जान की परवरिश कर रही हैं। जान की शक्ल बिलकुल आमिर से मिलती है। जान अब 13 साल का हो चुका है। हालांकि मीडिया कुछ भी कहे लेकिन आमिर ने कभी इसको लेकर खुलकर बात नहीं की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें