इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे अभिषेक शर्मा। फिल्म की रिलीज डेट 5 अप्रैल 2019 फाइनल की गई है और फिल्म की शूटिंग अगस्त से शुरू हो जाएगी। सोनम इस फिल्म को लेकर खासी उत्साहित हैं। इस फिल्म की जानकारी देते हुए सोनम ने फिल्म का लुक शेयर किया। फोटो के साथ उन्होंने लिखा है, 'अनुज चौहान की बेस्ट सेविंग नॉवेल द जोया फैक्टर की यूनीक कहानी का हिस्सा बनने के लिए मैं खासी उत्साहित हूं।'