फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस सीन ने बर्बाद कर दी थी इंदर कुमार की जिंदगी, किराए पर घर लेने तक के नहीं बचे थे पैसे

Sat, 29 Jul 2017 09:51 PM IST
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 9
इंदर कुमार
'वॉन्टेड' और 'तुमको न भूल पाएंगे' में सलमान खान के जोड़ी बनाने वाले एक्टर इंदर कुमार ने शुक्रवार को दुनिया को अलविदा कह दिया। 44 साल के इंदर का मौत हार्ट अटैक से हुई। इंदर की मौत बॉलीवुड के लिए एक बड़ा झटका है।
विज्ञापन

2 of 9
इंदर कुमार
फिल्म 'मासूम' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले इंदर, सलमान खान के बेहद करीब थे। इंदर के मुश्किल दौर में सलमान ने ही उनकी मदद की थी। कुछ फिल्मों में लीड एक्टर के तौर पर काम करने वाले इंदर की फिल्में फ्लॉप रहीं।
विज्ञापन

3 of 9
इंदर कुमार
जब इंदर लीड हीरो के तौर पर नहीं चले तो उन्हें मजबूरन सपोर्टिंग हीरो के रोल करने पड़े। स्टार बनने के लिए इंदर ने काफी मेहनत की लेकिन वो कभी स्टार नहीं बन पाए। लेकिन फिल्म 'मसीहा' के एक सीन ने इंदर का करियर ही नहीं जिंदगी भी बर्बाद कर दी।

4 of 9
इंदर कुमार
फिल्म मेकर पार्थो घोष की फिल्म 'मसीहा' में इंदर सुनील शेट्टी के साथ काम कर रहे थे। फिल्म में हेलीकॉप्टर का एक सीन था। इंदर हेलीकॉप्टर से खुद ही स्टंट कर रहे थे। अचानक इंदर चलते हुए हेलीकॉप्टर से नीचे गिर पड़े।
विज्ञापन

5 of 9
इंदर कुमार
डॉक्टर ने उन्हें तीन साल तक बेड रेस्ट के लिए कहा। इन तीन सालों में इंदर का करियर बर्बाद हो गया। साल 2004 में टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में इंदर ने कहा था, 'शूटिंग के दौरान मैं हेलीकॉप्टर से गिर गया था। डॉक्टर ने मुझे तीन का बेड रेस्ट बोला था।'
विज्ञापन

6 of 9
इंदर कुमार
इंदर ने आगे कहा था, 'डॉक्टर ने कहा था कि मैं अपने पैरों पर खड़ा हो पाऊंगा, इसके उम्मीद कम है।' इसके बाद इंदर रेप के आरोप में अरेस्ट कर लिए गए। ‌उन्होंने मिड डे में दिए एक इंटरव्यू में कहा था, 'जब मुझे अरेस्ट किया गया था मेरी बेटी बीमार पड़ गई थी। मेरी पत्नी पल्लवी ने कई लोगों से गुजारिश की कि वो मेरी बेल करवा दें। लेकिन कोई आगे नहीं आया।'
विज्ञापन

7 of 9
इंदर कुमार
इंदर ने इसी इंटरव्यू में कहा था, 'मेरे पास इतने पैसे भी नहीं थे कि मैं किराए पर एक घर ले सकूं। मेरा सामान गोदाम में पड़ा था और हम एक दोस्त के घर पर रह रहे थे। सिर्फ एक शख्स उस वक्त हमारे साथ खड़ी थीं, वो हैं डॉली बिंद्रा। उनके अलावा फिल्म इंडस्ट्री से किसी ने भी एक फोन भी नहीं किया था।'

8 of 9
इंदर कुमार
इस केस के चलते इंदर के सारे पैसे खत्म हो गए थे। एक इंटरव्यू में इंदर  ने बताया था, 'मरे पास बैंक में एक पैसा भी नहीं बचा था। वकीलों की फीस देने के लिए हमने अपनी कार बेच दी थी।' इतने बुरे वक्त में भी इंदर की मदद के लिए कोई आगे नहीं आया था।
विज्ञापन

9 of 9
इंदर कुमार
खबर ये भी आई थी कि इंदर को बिग बॉस का ऑफर आया था। लेकिन सलमान खान ने उन्हें बिग बॉस में आने से मना कर दिया था। क्योंकि सलमान को उनकी हेल्‍थ कंडिशन के बारे में पता था। आर्थिक तंगी से जूझ रहे इंदर ने सलमान पर भरोसा किया था और ये ऑफर ठुकरा दिया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें