फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

90 के दशक की सुपरहिट फिल्म ‘आशिकी’ के सितारे अब दिखते हैं ऐसे, कुछ को तो पहचान पाना मुश्किल

Mon, 30 Nov 2020 08:07 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राहुल रॉय, अनु अग्रवाल - फोटो : फिल्म का पोस्ट, instagram/bollyhis
90 के दशक की सुपरहिट फिल्म आशिकी फेम अभिनेता राहुल रॉय ब्रेन स्ट्रोक का शिकार हो गए हैं। वे कारगिल में फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 52 वर्षीय अभिनेता अभी ठीक से रिस्पॉन्ड कर रहे हैं। बताया जा रहा है उन्हें ठीक होने में कुछ समय लग सकता है।
1990 में जब आशिकी रिलीज हुई थी तब राहुल रॉय ही नहीं इसके सभी कलाकार रातों रात हिट हो गए थे। हालांकि तब से लेकर अब तक इनके लुक में बहुत बदलाव आ गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
राहुल रॉय - फोटो : instagram/officialrahulroy
राहुल रॉय
फिल्म आशिकी का निर्देशन महेश भट्ट ने किया था। राहुल रॉय को इस फिल्म से काफी लोकप्रियता हासिल हुई थी। हालांकि पहली फिल्म के हिट होने के बाद राहुल रॉय लंबी पारी नहीं खेल पाए और जल्द ही वे बड़े पर्दे से गायब हो गए। फिर कुछ सालों बाद वे बिग बॉस सीजन 1 में आए। बीते दिनों वे कपिल शर्मा के शो में भी पहुंचे थे।
विज्ञापन

3 of 5
अनु अग्रवाल - फोटो : instagram/anusualanu
अनु अग्रवाल
राहुल रॉय की तरह ही अनु अग्रवाल भी बड़ी अभिनेत्री बन गई थीं। उनकी गिनती टॉप हीरोइनों में होने लगी थी। आशिकी के बाद अनु ने गजब तमाशा, खलनायिका, किंग अंकल, कन्यादान और रिटर्न टू ज्वैल थीफ सहित अन्य फिल्मों में काम किया। बीच में एक सड़क हादसे ने उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल दी। हादसे ने उनकी याददाश्त पर असर डाला। वे करीब एक महीने तक कोमा में भी रहीं। ठीक होने के बाद अनु अब लोगों को योग सिखाती हैं।

4 of 5
दीपक तिजोरी - फोटो : instagram/entertainment_bolly
दीपक तिजोरी
90 के दशक में दीपक तिजोरी एक जाना पहचाना चेहरा हुआ करते थे। ज्यादातर फिल्मों में उन्होंने हीरो के दोस्त का किरदार निभाया। आशिकी में उनका एक पॉजिटिव किरदार था। आशिकी के अलावा दीपक तिजारो कभी हां कभी ना और जो जीता वही सिकंदर सहित तमाम फिल्मों में यादगार किरदार किए हैं। दीपक अब सिल्वरस्क्रीन पर दिखाई नहीं देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अवतार गिल - फोटो : instagram/avtargill_13
अवतार गिल
फिल्म में अभिनेता अवतार गिल ने पुलिस इंस्पेक्टर देशपांडे का किरदार निभाया था। फिल्मों के अलावा अवदार गिल कई सीरियल में नजर आए। वह लगातार इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। उनकी मुख्य फिल्मों में अग्निपथ, बादशाह, बड़े मियां छोटे मियां, एयरलिफ्ट और वजीर सहित अन्य हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें