रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म '83' से मेकर्स को बहुत उम्मीद थी। इस फिल्म के लिए निर्देशक कबीर खान, रणवीर सिंह और दीपिका ने जमकर प्रमोशन भी किया था। फिल्म की कहानी के हिसाब से भी लग रहा था कि 83 बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करेगी। फिल्म को क्रिसमस के मौके पर रिलीज किया गया था, जिसके बाद इसकी ओपनिंग अच्छी रही। '83' की पहले और दूसरे दिन की कमाई ठीक-ठाक रही लेकिन इसके बाद फिल्म का कलेक्शन आधे से भी कम रह गया। फिलहाल कुल मिलाकर रणवीर की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस में कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई है। तो चलिए देखते हैं कि फिल्म '83' ने छठे दिन कितनी कमाई की।