फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड की इन 7 एक्ट्रेस ने करवाई चेहरे पर प्लास्टिक सर्जरी, इस हीरोइन को देखकर चौंक जाएंगे आप

Wed, 28 Mar 2018 07:52 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Katrina kaif
ग्लैमर की दुनिया में एक्ट्रेस की खूबसूरती के कई मायने होते हैं। इसलिए एक्ट्रेस अपने लुक को लेकर हमेशा अलर्ट नजर आती हैं और ग्लैमर लुक पाने के लिए तरह-तरह के एक्सपेरिमेंट करने में पीछे नहीं रहती हैं। ऐसे में यहां कुछ ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपने लुक को और भी खूबसूरत बनाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया...
विज्ञापन

शिल्पा शेट्टी

2 of 8
Shilpa Shetty
90 के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के बारे में कौन नहीं जानता। उनकी खूबसूरती आज भी बरकरार है। लेकिन, शिल्पा ने अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया। बता दें कि उन्होंने अपनी नाक की सर्जरी करवाई हुई है।
विज्ञापन

मिनीषा लांबा

3 of 8
Minissha Lamba
एक्ट्रेस मिनीषा लांबा बॉलीवुड में कुछ खास तो नहीं कर पाई लेकिन उनकी सुंदरता के चर्चे फिल्म जगत में खूब हुए। उनको एक्टर जायद खान की फिल्म 'रॉकी' में देखा गया था। मिनीषा को पॉपुलर रियल्टी शो 'बिग बॉस' में भी देखा गया है और फिलहाल वह टीवी सीरियल 'तेनाली रामा' में दिख रही हैं। इन्होंने भी अपने लुक में सुधार लाने के लिए नाक की सर्जरी करवाई थी। 

कटरीना कैफ

4 of 8
Shilpa Shetty
फिल्म जगत में सबसे ज्यादा फीस लेने वालीं एक्टर में शुमार कटरीना कैफ भी सर्जरी करवा चुकी हैं। उन्होंने अपने लुक को ग्लैमर बनाने के लिए नाक की सर्जरी करवाई।
विज्ञापन

अनुष्का शर्मा

5 of 8
Anushka Sharma
फिल्म इंडस्ट्री में तीनों खान के साथ काम कर चुकी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी अपने चेहरे को लेकर एक्सपेरिमेंट कर चुकी हैं। बता दें कि अनुष्का पहले से ही बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस हैं लेकिन उन्होंने भी अलग दिखने के लिए अपने होठों की सर्जरी करवाई है। 
विज्ञापन

कंगना रनौत

6 of 8
Kangana Ranaut
बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रनौत आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उन्होंने हिट होने के इस लंबे सफर को खुद ही तय किया है। ग्लैमर की दुनिया में वह सबसे ज्यादा फीस लेने वालीं एकट्रेस में शामिल हैं। लेकिन, कंगना ने भी अपनी खूबसूरती को और बढ़ाने के लिए कॉस्मेटिक सर्जरी का सहारा लिया।
विज्ञापन

राखी सावंत

7 of 8
Rakhi Sawant
इस लिस्ट में बॉलीवुड की 'मोस्ट कंट्रोवर्शियल क्वीन' राखी सावंत का भी नाम शामिल हैं। राखी अपने बेबाक बयानों के चलते भले ही सुर्खियों में बनीं रहती हो लेकिन आपको बता दें कि राखी ने भी चेहरे की कई बार सर्जरी करवाई है। 
विज्ञापन

श्रृति हासन

8 of 8
Shruti Haasan
साउथ के सुपरस्टार एक्टर कमल हासन की बेटी श्रृति हसन ने बॉलीवुड में बहुत कम फिल्मों में काम किया है और उनकी एक भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित नहीं हुई। अगर खूबसूरती की बात की जाए तो श्रृति का मासूम सा चेहरा दर्शकों को देखते ही भा जाता है। लेकिन श्रृति ने भी ज्यादा ग्लैमर गर्ल बनने के लिए अपनी नाक और गालों की सर्जरी करवाई हुई है।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें