फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस मलयालम एक्ट्रेस ने फिल्म मेकर्स पर लगाया गंदी डिमांड करने का आरोप, बोलीं- 'मेरी मां को भी...'

Wed, 20 Feb 2019 04:51 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kani Kusruti - फोटो : file photo
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री यौन शोषण के आरोपों से घिर चुकी है। कई स्टार्स ने #Me Too कैंपेन के तहत फिल्म मेकर्स से लेकर प्रोड्यूसर तक पर यौन शोषण के आरोप लगाए है। इस कड़ी में मलयालम एक्ट्रेस कानी कुसृति (Kani Kusruti) का नाम भी जुड़ गया है। 33 साल की कानी ने फिल्म मेकर्स पर सेक्सुअल डिमांड का आरोप लगाया है। इसके साथ ही कई और खुलासे किए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Kani Kusruti - फोटो : file photo
इस बात का खुलासा इंडिया टुडे वेबसाइट ने किया है। रिपोर्ट के मुताबिक कानी कुसृति (Kani Kusruti) ने दावा किया है कि फिल्म निर्माताओं ने उनकी मां से भी संपर्क किया। वह चाहते थे कि मैं उनकी डिमांड पूरी करूं, इसी वजह से मेरी मां को भी अप्रोच किया ताकि वह मुझे समझा सकें। 
विज्ञापन

3 of 5
Kani Kusruti - फोटो : file photo
कानी मलयालम इंडस्ट्री की जाना माना चेहरा है। 'कॉकटेल' और 'शिखर' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। कानी कुसृति को पहचान शॉर्ट फिल्म 'मां' से मिली थी। वहीं ऐसी खबरें आ रही हैं कि #Me Too कैंपेन और 'वूमन इन सिनेमाज कलेक्टिव' के गठन के बाद से कानी को मलयालम इंडस्ट्री से काफी उम्मीदें हैं।

4 of 5
Kani Kusruti - फोटो : twitter
'वूमन इन सिनेमाज कलेक्टिव', एक ऐसा संगठन है जिसका गठन साल 2017 में हुआ था। इस संगठन का निर्माण सिनेमाजगत में कामकाजी महिलाओं के कल्याण के लिए किया गया था। आपको बता दें, #Me Too कैंपेन यौन शोषण से जुड़े कई मामले सामने आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
nana patekar - फोटो : twitter
तनुश्री दत्ता से लेकर कई एक्ट्रेस ने खुलकर इस मामले पर बात की थी। यौन शोषण के आरोपों से अब तक नाना पाटेकर, साजिद खान और राजकुमार हिरानी भी घिर चुके हैं। हालांकि सभी ने इन आरोंपो का खंडन किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें