फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साउथ की रीमेक है सलमान की ये 5 सुपरहिट फिल्में, 16 साल पहले आई इस फिल्म से बने सुपरस्टार

Tue, 18 Jun 2019 08:22 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Salman khan - फोटो : Self
बॉलीवुड में रीमेक का ट्रेंड कोई आज का नहीं है, ये काफी पुराना है। बात करें सलमान खान की तो उनकी ज्यादातर सफल फिल्में रीमेक ही हैं। आइए गौर करते हैं उन 5 फिल्मों पर जो साउथ की रीमेक थी और बॉलीवुड में बनकर सुपरहिट हुई।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
tere naam
सबसे पहले बात करते हैं तेरे नाम की।
सतीश कौशिक ने 2003 में सलमान खान को लेकर ‘तेरे नाम’ बनाई थी। फिल्म बड़ी हिट रही थी। फिल्म 'तेरे नाम' में जुनूनी प्रेमी की भूमिका निभाने वाले राधे यानि सलमान खान के चेहरे पर गिरते बाल आज भी उनके प्रशंसकों को याद हैं। ये हेयर स्टाइल बेहद मशहूर रहा और इसे राधे कट के नाम से जाना गया। यह तमिल भाषा में बनी फिल्म सेतु (1999) का रीमेक थी।
विज्ञापन

3 of 6
wanted - फोटो : instagram
वॉन्टेड
पुरी जग्गनाध की लिखी व निर्देशित फिल्म पोकिरी एक तेलुगू एक्शन फिल्म है। फिल्म में एक गैंग्स्टर दिखाया गया था, जो बाद में अंडरकवर कॉप के रूप में सामने आता है। तेलुगू में ये अब तक सबसे बड़ी हिट फिल्मों में गिनी जाती है। फिल्म के हिट होने के बाद इसे हिंदी भाषा में प्रभु देवा ने निर्देशित किया। हिंदी भाषा में जब ये फिल्म बनी तो सलमान हीरो बने। फिल्म सुपरहिट हुई।

4 of 6
ready - फोटो : instagram
रेडी
सलमान की 'रेडी' इसी नाम के तेलुगू फिल्म की रीमेक थी। 'रेडी' फिल्म में सलमान खान हीरो के रूप में दर्शकों को खूब जमे। फिल्म के गाने खूब हिट हुए साथ ही हिट हुए सलमान खान।
विज्ञापन

5 of 6
Bodyguard - फोटो : file photo
बॉडीगार्ड
2011 में आयी बॉडीगार्ड को दक्षिण के निर्देशक सिद्दीक ने लिखा और डायरेक्ट किया। सलमान की ये सुपरहिट सिद्दीक की इसी नाम से रिलीज हुई मलयालम फिल्म का रीमेक थी, जो 2010 में आयी थी। इस फिल्म में सलमान के अपोजिट करीना कपूर थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kick - फोटो : twitter
'किक'
2014 में आयी सलमान खान की 'किक' से प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला ने डायरेक्शन में डेब्यू किया था। ये फिल्म 2009 में इसी टाइटल से आयी तेलुगु फिल्म का रीमेक थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें