फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान के साथ लंदन में मौजूद रहेंगी प्रियंका चोपड़ा, फैंस खूब ले सकते हैं सेल्फी

Tue, 18 Jun 2019 08:05 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
प्रियंका चोपड़ा का वैक्स स्टैच्यू - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। ऐसे में एक बार फिर प्रियंका सुर्खियों में हैं और बार उनकी चर्चा लंदन में भी हो रही है। दरअसल प्रियंका चोपड़ा जोनस का वैक्स स्टैच्यू लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में लगा है। प्रियंका का स्टैच्यू बेहद ही खूबसूरत लग रहा है। बता दें कि प्रियंका के अलावा इस म्यूजियम में सलमान खान, अमिताभ बच्चन, कटरीना कैफ, ऋतिक रोशन सहित कई सेलेब्स का स्टैच्यू है। गौरतलब है कि हाल ही में भारत की रिलीज के दौरान सलमान खान ने प्रियंका पर कई तंज कसे थे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
प्रियंका चोपड़ा का वैक्स स्टैच्यू - फोटो : सोशल मीडिया
लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम से पहले प्रियंका का स्टैच्यू न्यूयॉर्क के मैडम तुसाद में मौजूद है। बता दें कि प्रियंका का वैक्स स्टैच्यू उस लुक में है जिसमें प्रियंका चोपड़ा 2017 गोल्डन ग्लोब्स अवार्ड्स में नजर आईं थीं। गाउन को राल्फ लॉरेन ने डिजाइन किया था।
विज्ञापन

3 of 6
प्रियंका चोपड़ा का वैक्स स्टैच्यू - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि प्रियंका के गोल्डन ग्लोब्स लुक्स और वैक्स स्टैच्यू में एक अंतर है। दरअसल स्टैच्यू को प्रियंका की शादी के मुताबिक जरा सा अपडेट कर दिया गया है। जिसके चलते प्रियंका की उंगलियों में डायमंड (रेप्लिका) की अंगूठी नजर आ रही है।
 

 

4 of 6
priyanka chopra - फोटो : Instagram
इस बारे में प्रियंका ने कहा- 'मुझे लंदन बेहद पसंद है। इस शहर में एक अलग ही एनर्जी है। मैडम तुसाद की टीम के साथ काम करके बहुत मजा आया। ये सोच कर बहुत अच्छा फील होता है कि मेरे फैंस अब प्रियंका से मेरे पसंदीदा शहर लंदन में भी मिल सकते हैं।'
विज्ञापन

5 of 6
Priyanka Chopra - फोटो : social media
लंदन मैडम तुसाद म्यूजियम के जनरल मैनेजर स्टीव डेविस कहते हैं- हम हर साल हमारे म्यूजियम में सेलेब्स का स्वागत करते हैं। ऐसे में हमने देखा की प्रियंका की फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में हमने उनके स्टैच्यू को बनाने का फैसला किया। हमें उम्मीद है कि इससे प्रियंका के फैंस काफी खुश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
priyanka chopra and nick jonas - फोटो : twitter
वहीं बात प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की करें तो उनकी अपकमिंग फिल्म 'स्काई इस पिंक' है। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर भी नजर आएंगे। वहीं प्रियंका की आखिरी बॉलीवुड फिल्म बाजीराव मस्तानी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें