फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने करवाई रिया चक्रवर्ती के खिलाफ FIR दर्ज और घर पर जुआ खेलते पकड़ा गया साउथ इंडियन अभिनेता, 10 बड़ी खबरें

Tue, 28 Jul 2020 11:31 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें - फोटो : Social Media
मनोरंजन जगत में हर रोज कुछ ना कुछ होता ही रहता है। लेकिन सारा दिन इन खबरों पर नजर बनाकर रखना मुश्किल है। ऐसे में हम आपको इस पैकेज में दिखाते हैं दिन की 10 बड़ी खबरें। जिनके बारे में आपको जानकारी होनी चाहिए। जैसे सुशांत सिंह राजपूत केस में अब आने वाला है नया मोड़, रिया चक्रवर्ती के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर। अभिनेत्री कुमकुम का 86 वर्ष की उम्र में निधन। घर पर जुआ खेलते साउथ इंडियन अभिनेता पकड़ाया।
विज्ञापन

2 of 11
रिया चक्रवर्ती, पिता के साथ सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को करीब डेढ़ महीना बीत चुका है। इस बीच अब तक मामले को लेकर उनके परिवार की तरफ से कोई बड़ी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी। लेकिन सुशांत के परिवार ने अब इस मामले को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है। सुशांत के पिता केके सिंह ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।



सुशांत सिंह राजपूत मामले में आगे आया परिवार, पिता ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ दर्ज करवाई FIR
विज्ञापन

3 of 11
शमशुद्दीन इब्राहिम - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ सिनेमा के मशहूर कलाकार शमशुद्दीन इब्राहिम को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शमशुद्दीन इब्राहिम पर आरोप है कि वह अपने दोस्तों के साथ मिलकर जुआ खेल रहे थे। इस मामले में पुलिस ने उनके अलावा 11 अन्य लोगों की भी गिरफ्तार किया है। 

घर पर जुआ खेलते पकड़ा गया ये साउथ इंडियन स्टार, अभिनेता सहित 12 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

4 of 11
कुमकुम - फोटो : Social Media
2020 सिनेमा के लिए काल साबित हो रहा है। इस साल कई दिग्गज हस्तियां एक के बाद एक काल के गाल में समाती चली जा रही हैं। इस बीच अब मंगलवार (28-07-2020) को बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री कुमकुम ने 86 वर्ष की उम्र में मुंबई में अंतिम सांस ली। जिसके बाद उन्हें मंगलवार दोपहर बाद मुंबई में भायखला के रहमताबाद कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।

86 वर्ष की उम्र में कुमकुम ने ली अंतिम सांस, रहमताबाद कब्रिस्तान में किया गया सुपुर्द-ए-खाक
विज्ञापन

5 of 11
अनुपम श्याम - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी और बॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता अनुपम श्याम को मुंबई के गोरेगांव स्थित अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। 62 वर्षीय अभिनेता की हालत नाजुक बनी हुई है। किडनी में संक्रमण के बढ़ जाने के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

Anupam Shyam Admit: 'प्रतिज्ञा' फेम अभिनेता अनुपम श्याम आईसीयू में भर्ती, आमिर खान और सोनू सूद से लगाई मदद की गुहार
विज्ञापन

6 of 11
माही विज, शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री माही विज इन दिनों एक कपड़े के ब्रांड की ओर से आलोचना का सामना कर रही हैं। ब्रांड ने आरोप लगाया है माही ने बिग बॉस 13 के दौरान शो की कंटेस्टेंट शहनाज गिल के लिए जो डिजाइनर कपड़े उधार लिए थे। उन कपड़ों को उन्होंने वापस नहीं किया। साथ ही ब्रांड ने यह भी कहा है कि वह बिना किसी को बताए उन कपड़ों का अब भी इस्तेमाल कर रही हैं। 

जानिए क्या है माही विज और बिग बॉस कंटेस्टेंट शहनाज गिल का कपड़ों वाला विवाद, ब्रांड का दावा अभी तक नहीं मिले वापस
विज्ञापन

7 of 11
सिद्धार्थ सलाथिया - फोटो : अमर उजाला
अगर आप सोशल मीडिया के नियमित यूजर हैं तो गायक सिद्धार्थ सलाथिया को जरूर जानते होंगे। सिद्धार्थ यूट्यूब पर काफी मशहूर हैं। उनके द्वारा गाए बॉलीवुड गानों के वर्जन को लोगों ने बहुत पसंद किया। अनलॉक जिंदगी के तहत हमने सिद्धार्थ सलाथिया से खास बातचीत की। 

'थ्री इडियट्स' देखकर गायक सिद्धार्थ सलाथिया ने छोड़ दी थी पढ़ाई, 'म्यूजिक माफिया गैंग' पर कही ये बात

8 of 11
आलिया भट्ट, कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों बॉलीवुड के कई सितारों को अपने निशाने पर लिए हुए हैं। कंगना रनौत की डिजिटल टीम सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है। कंगना वीडियोज और ट्वीट्स के जरिए गुटबाजी और नेपोटिज्म पर सवाल पूछ रही हैं। एक बार फिर से वो सितारों पर भड़कती दिखीं। 

अब कंगना रनौत ने दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह सहित इन सितारों पर साधा निधाना, आलिया भट्ट से जुड़ा है कनेक्शन

9 of 11
अमिताभ बच्चन - फोटो : Social Media
इस समय बॉलीवुड के 'शहंशाह' अमिताभ बच्चन को प्यार, दुआ और शुभकामनाओं की जरूरत है। वह बीती 11 जुलाई से कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे हैं। ऐसे में बिग बी के चाहने वाले और करीबी उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। वहीं कुछ ऐसे भी लोग हैं जो इस दौरान अमिताभ बच्चन के लिए गलत शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे कुछ लोगों पर अब अमिताभ ने गुस्सा जाहिर किया है।

शख्स ने अमिताभ बच्चन के लिए कहा- 'आप कोविड से मर जाएं', BIG B ने यूं निकाला गुस्सा

10 of 11
सुशांत सिंह राजपूत, श्वेता सिंह कीर्ति - फोटो : सोशल मीडिया
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को डेढ़ महीने का वक्त बीत चुका है। लेकिन सुशांत को भुला पाना किसी के लिए भी आसान नहीं हो रहा है। सुशांत के फैंस और कई सेलेब्स भी इस मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। हालांकि मुंबई पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। फिर भी इसे लेकर लगातार सवाल खड़े किए जा रहे हैं। एक तरफ जहां कई लोग इस मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहा है तो वहीं दूसरी ओर परिवार की ओर से ऐसा कुछ सामने नहीं आया है, आखिर ऐसा क्यों? इस सवाल का जवाब सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने दिया है।

तो इसलिए सुशांत का परिवार नहीं कर रहा सीबीआई जांच की मांग, बहन श्वेता ने किया खुलासा
विज्ञापन

11 of 11
अनुराग कश्यप, वत्सल सेठ, दिव्या दत्ता, रणवीर शौरी - फोटो : Social Media
हिंदी सिनेमा में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उपजे वंशवाद, खेमेबाजी, गुटबाजी, पक्षपात जैसे मुद्दों पर बहस अब भी जारी है। इसका हिस्सा दूसरे कलाकार भी बन रहे हैं। वत्सल सेठ को तैमूर के हर तरफ दिखते फोटोग्राफ्स और वीडियो पर एतराज है। विजय वर्मा अपनी फिल्म गली ब्वॉय को लगातार निशाना बनाए जाने से उकता गए हैं। रणवीर शौरी की फायरिंग अब भी जारी है और अब दिव्या दत्ता भी बता रही हैं कि खेमेबाजी के चलते तमाम फिल्में उनके हाथ से निकल गईं। और, इस सबके बीच अनुराग कश्यप ने खुलासा इस बात का किया है कि वह क्या करेंगे, जब उनकी बेटी हीरोइन बनने की ख्वाहिश जताएगी। 

ये करेंगे अनुराग जब बेटी हीरोइन बनना चाहेगी, वत्सल सेठ ने तैमूर को स्टार बनाने वालों पर साधा निशाना
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें