फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग अभिनेताओं पर लगे प्रतिबंध पर बोले धर्मेंद्र, सुरक्षा का ख्याल रखकर काम की इजाजत देनी चाहिए

Tue, 28 Jul 2020 11:00 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया
वरिष्ठ अभिनेता धर्मेंद्र भी अब 65 साल से ऊपर के कलाकारों से शूटिंग के लिए लगे प्रतिबंध को हटाए जाने की वकालत कर रहे हैं। उनका कहना है कि हर कलाकार को काम करने की इजाजत होनी चाहिए। हालांकि, इस बात का ध्यान रखा जाए कि वह स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधी सभी सावधानियों का ध्यान रखें और सरकार की तरफ से तय की गई सभी गाइडलाइंस का पालन करें।
विज्ञापन

2 of 5
धर्मेंद्र - फोटो : Social Media
एक इंटरव्यू में धर्मेंद्र ने कहा, 'मुझे तो ऐसा लगता है कि जैसे मैंने 65 साल की उम्र में ही काम करना शुरू किया था। मुझे शूटिंग करना बहुत पसंद है लेकिन व्यक्तिगत तौर पर इस समय मैं अपने फॉर्म हाउस पर समय बिता कर खुश हूं। और मुझे यहां खेतों में काम करके ज्यादा आनंद मिल रहा है। लेकिन यहां मैं कहना चाहूंगा कि हमारी बिरादरी के ऐसे कई कलाकार हैं जो इस समय काम करके पैसा कमाना चाहते हैं।'
विज्ञापन

3 of 5
पति धर्मेंद्र के साथ हेमा मालिनी (फाइल)
धर्मेंद्र ने कर्म को पूजा की संज्ञा देते हुए कहा कि काम रुकना नहीं चाहिए। बस सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जाए लेकिन उन्हें शूटिंग शुरू करने की अनुमति मिलनी ही चाहिए। इस मामले में धर्मेंद्र की पत्नी व भाजपा सांसद हेमा मालिनी भी गृह सचिव को एक पत्र लिख चुकी हैं।

4 of 5
बॉबी देओल
निर्माताओं के संघ इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन ने हाल ही में बॉम्बे हाई कोर्ट में भी एक याचिका दायर की है। इसकी अंतिम सुनवाई  बुधवार को होने वाली है। इस बीच खबर ये भी है कि धर्मेंद्र के बेटे अभिनेता बॉबी देओल की वेब सीरीज 'आश्रम' ओटीटी पर अगले महीने रिलीज होने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रकाश झा - फोटो : Instagram
प्रकाश झा के निर्देशन में बनी इस सीरीज को रिलीज करने की अभी तारीख तय नहीं की गई है। ये सीरीज डेरा सच्चा सौदा के मुखिया गुरमीत राम रहीम के जीवन पर आधारित होगी। निर्माताओं ने इस सीरीज को मई के महीने में रिलीज करने का फैसला किया था लेकिन कोरोना वायरस से आई बाधा के कारण इसे अब रिलीज किया जा रहा है। 

पढ़ें: सुशांत के पिता का आरोप, रिया चक्रवर्ती ने दी थी दिशा सालियान की मौत के केस में फंसाने की धमकी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें