फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत की मौत पर बोलीं विद्या बालन और अमिताभ की कोरोना रिपोर्ट का सच आया सामने, दिनभर की 10 बड़ी खबरें

Thu, 23 Jul 2020 07:36 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
23 July 2020: मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें - फोटो : Social Media
सिनेमा की दुनिया में हर दिन कुछ न कुछ होता रहता है। जैसे आज एक तरफ जहां अमिताभ बच्चन की कोरोना रिपोर्ट को लेकर एक फेक न्यूज वायरल हो गई तो वहीं दूसरी ओर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर भी कुछ न कुछ नया सामने आता जा रहा है। वैसे इन सभी खबरों के बीच आज बॉलीवुड स्टार्स के फेक सोशल मीडिया फॉलोअर्स की खबर भी चर्चा में रही। तो चलिए आपको फटाफट बताते हैं मनोरंजन जगत से दिनभर की 10 बड़ी खबरें।
विज्ञापन

2 of 11
अमिताभ बच्चन - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन नानावती अस्पताल में भर्ती हैं। आज सुबह ऐसी खबरें आई थीं कि उनकी स्वाब रिपोर्ट निगेटिव आई है। मीडिया में ऐसी खबरें सामने आने के बाद अमिताभ बच्चन खुद सामने आए। एक ट्वीट कर अभिनेता ने इन खबरों को फेक बताया है। 

फेक निकली अमिताभ बच्चन की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव होने की खबर, अभिनेता ने किया ये ट्वीट
विज्ञापन

3 of 11
दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
पैसे देकर कोई भी हैशटैग ट्विटर पर ट्रेंड करा लेने का मामला अब मुंबई पुलिस के पास पहुंच गया है। मुंबई पुलिस को शिकायत मिली है कि तमाम सेलेब्रिटीज के ट्विटर अकाउंट पर फॉलोअर्स फर्जी हैं और इसके लिए बाकायदा एक रैकेट काम कर रहा है। शिकायत में जिन दो बड़ी अभिनेत्रियों के नाम का उल्लेख बताया जा रहा है, उसमें दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा के नाम भी शामिल हैं।

ट्विटर पर फर्जी फॉलोअर्स की शिकायत मुंबई पुलिस के पास पहुंची, निशाने पर पैसे देकर हैशटैग ट्रेंड कराने का चलन

4 of 11
कंगना रनौत, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
महाराष्ट्र की शिवसेना- एनसीपी- कांग्रेस सरकार में गृह मंत्रालय एनसीपी के पास है। गृह मंत्री अनिल देशमुख ने ही अभिनेता से निर्देशक बने शेखर कपूर के एक ट्वीट पर संज्ञान लेकर सुशांत सिंह राजपूत मामले की गहराई से जांच करने का निर्देश मुंबई पुलिस को दिया, लेकिन अब मुंबई पुलिस इस पूरे मामले में चकरघिन्नी बनती नजर आ रही है। तीन टीमें इस मामले की जांच कर रही हैं और इनका आपस में ही समन्वय बिगड़ता दिखने लगा है। एक टीम कहती है कि कंगना को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया जा चुका है। तो दूसरी टीम को इस बारे में कुछ पता ही नहीं है। कंगना के स्टाफ की मानें तो उनको भी इस बारे में अब तक कुछ नहीं पता है कि कंगना को कब और कहां बयान दर्ज कराने पहुंचना है।

सुशांत सुसाइड केस: कंगना रनौत को पूछताछ के लिए बुलाए जाने को लेकर मुंबई पुलिस एकमत नहीं, सामने आई बातचीत
विज्ञापन

5 of 11
सुशांत सिंह राजपूत, विद्या बालन - फोटो : ट्विटर
सुशांत सिंह राजपूत की मौत को एक महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है। सुशांत की मौत के बाद उनके कई दोस्तों ने अपनी- अपनी राय रखी। किसी ने कहा कि उनके डिप्रेशनकी वजह बॉलीवुड में मौजूद भाई-भतीजावाद है। तो कई लोगों ने उनके निजी रिश्तों को जिम्मेदार ठहराया। इस मामले में विद्या बालन ने आज तक एक शब्द भी नहीं कहा लेकिन अब पहली बार विद्या ने सुशांत की मौत पर बात की है।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर पहली बार बोलीं विद्या बालन, कहा- 'अपना पक्ष रखने के लिए वह हमारे बीच नहीं है'
विज्ञापन

6 of 11
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों नेपोटिज्म (भाई-भतीजावाद) और वंशवाद को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या करने के बाद कई सितारों ने फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म होने की बात को कबूला है। वहीं जब भी नेपोटिज्म को लेकर बहस होती है तो बॉलीवुड के कुछ स्टार किड हमेशा से संघर्ष करके आए सितारों के निशाने पर होते हैं। इनमें से एक आलिया भट्ट भी हैं। आलिया भट्ट एक स्टार किड हैं। उन्होंने करण जौहर की फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की था। करण जौहर की फिल्मों में काम करने और स्टार किड होने की वजह से बहुत बार उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आज हम आपको आलिया भट्ट की फिल्मों के जरिए बताते हैं कि उनका अबतक का फिल्मी सफर कैसा रहा है। एक नजर आलिया भट्ट की शानदार फिल्मों पर...

Alia Bhatt Filmography: नेपोटिज्म को लेकर चर्चा में आलिया भट्ट, जानिए कैसा रहा अभिनेत्री का अब तक का फिल्मी सफर
विज्ञापन

7 of 11
इतिहास का पर्दा- कल्याणजी, आनंदजी - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला
बॉलीवुड में अक्सर संगीतकार जोड़ियां खूब हिट रहती हैं। चाहें बात आज की करें या पुराने समय की। जैसे विशाल- शेखर, सलीम- सुलेमान, साजिद- वाजिद, लक्ष्मीकांत- प्यारेलाल और कल्याणजी आनंदजी। बॉलीवुड की इन सभी मशहूर जोड़ियों से हर कोई वाकिफ है। लेकिन आज यहां हम बात करेंगे केवल कल्याणजी आनंदजी की जोड़ी के बारे में। इस जोड़ी के एक सुपरहिट गाने से जुड़ा किस्सा आपको बताते हैं...

एक शख्स के जनाजे में बजा था 'खई के पान बनारस वाला', किस्से को सुन कल्याणजी आनंदजी को भी आ गई थी शर्म

8 of 11
चंद्रशेखर आजाद की जयंती - फोटो : ट्विटर
आज क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद (Chandra Shekhar Azad) की जयंती है। वे एक निर्भीक और दृढ़ निश्चयी क्रांतिकारी थे, जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। हिंदी सिनेमा में स्वतंत्रता सेनानियों पर ढ़ेर सारी फिल्में बनी है। बॉलीवुड में भी कई ऐसे अभिनेता हुए हैं जिन्होंने अपनी रोमांटिक और एक्शन वाली छवि को छोड़ एक क्रांतिकारी का किरदार निभाया और हिट भी हुए। चलिए बात करते हैं उन अभिनेताओं की जिन्होंने इस साहसिक स्वतंत्रता सेनानी  (Chandra Shekhar Azad) का किरदार निभाया।

फिल्मों में 'आजाद' बन इन अभिनेताओं ने दी प्राणों की आहुति, आमिर से लेकर सनी देओल तक बन चुके हैं 'क्रांतिकारी'

9 of 11
फिल्मों के अजीबो गरीब नाम - फोटो : ट्विटर
भारतीय सिनेमा ने हमें फिल्मों के ऐसे- ऐसे नाम दिए हैं जो सोचने पर मजबूर करते हैं कि इसके निर्माताओं और निर्देशकों के दिमाग में उस वक्त क्या आया होगा, जब उन्होंने इन फिल्मों को ऐसा नाम दिया होगा। रचनात्मकता के नाम पर निर्माता- निर्देशक कुछ ऐसा कर बैठे कि आज इन फिल्मों के नाम सुनकर आपको हंसी आ जाएगी। फिल्ममेकर्स की ये क्रिएटिविटी लोगों को हसंने पर मजबूर कर देती है। कभी- कभी दर्शकों ने उन्हें इस कारण ट्रोल भी किया है, तो चलिए देखते हैं फिल्मों के कुछ अजीबो गरीब नाम।

इन फिल्मों के अजीबो-गरीब नाम सुनकर कानों पर रख लेंगे हाथ, पोस्टर देखकर ही छूट जाएगी हंसी

10 of 11
हिप हिप हुर्रे - फोटो : सोशल मीडिया
90 के दशक का मशहूर सीरियल हिप हिप हुर्रे ने उस वक्त स्कूली बच्चों से लेकर हर उम्र के दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। जीटीवी के इस सीरियल की कहानी 12वीं में पढ़ने वाले छात्रों के इर्द गिर्द बुनी गई थी। सीरियल का प्रसारण 21 अगस्त 1998 से 25 मई 2001 तक हुआ। तब से लेकर अब तक इसमें नजर आए मुख्य किरदारों के लुक काफी बदल गए हैं। चलिए आज हम आपको हिप हिप हुर्रे की स्टारकास्ट की तब की और अभी की तस्वीरें दिखाते हैं।

22 साल में इतना बदल गई 'हिप हिप हुर्रे' की स्टारकास्ट, इस अभिनेत्री ने तो सलमान खान संग किया था बॉलीवुड डेब्यू
विज्ञापन

11 of 11
हिमेश रेशमिया - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड सिंगर, कंपोजर और एक्टर, हिमेश रेशमिया (Happy Birthday Himesh Reshammiya) को कौन नहीं जानता। अपने सिंगिग स्टाइल को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले हिमेश रेशमिया का 23 जुलाई को जन्मदिन मनाते हैं।हिमेश हिंदी सिनेमा के पहले ऐसे सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर हैं, जिन्हें उनके पहले डेब्यू गाने के लिए फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू सिंगर के अवॉर्ड से नवाजा गया। चलिए हिमेश के जन्मदिन पर आपको बताते हैं उनके बारे में कुछ दिलचस्प बातें...

Himesh Reshammiya Birthday: बेसबॉल कैप पहन हिमेश रेशमिया ने लोगों को बनाया 'आशिक', 22 साल की शादी तोड़ सोनिया कपूर संग लिए सात फेरे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें