लगान
- फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
अखिलेंद्र बताते हैं, ‘फिल्म 'लगान' की शूटिंग जनवरी में शुरू हुई थी और जून में खत्म हुई। इस तरह फिल्म की शूटिंग छह महीने चली। ठंड के समय जब बस सुबह छह बजे निकलती तो उस समय अंधेरा होता था। जनवरी में शूटिंग दौरान हमने ठंड की चरम सीमा भी देखी जब तापमान माइनस डिग्री हो गया और जून में 48 डिग्री तापमान में भी शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग छह महीने चली, लेकिन किसी दिन ऐसा नहीं रहा कि जिस दिन गायत्री मंत्र का कैसेट न बजा हो।'