कृष्णा भट्ट, महेश भट्ट, अविका गौर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म 'राज' से विक्रम भट्ट ने हॉरर का जो जॉनर पकड़ा वह बदस्तूर अब भी जारी है। 'राज' की सफलता के बाद विक्रम भट्ट ने 'राज -द मिस्ट्री कंटिन्यू', 'राज 3डी', 'राज रिबूट' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया जिसका निर्माण महेश भट्ट ने किया था। महेश भट्ट की इन फिल्मों के अलावा विक्रम भट्ट ने फिल्म '1920', 'शापित', 'हॉन्टेड 3डी', 'घोस्ट', 'क्रिएचर 3डी' और 'जुदा होके भी' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया। फिल्म 'जुदा होके भी' की कहानी महेश भट्ट ने लिखी थी।