फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saraswati Das: एक और मॉडल ने की आत्महत्या, नानी ने पंखे से उतारी नातिन की लाश

Mon, 30 May 2022 10:51 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सरस्वती दास - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बंगाल में मौत का चौथा मामला सामने आया है। कस्बा के बेदियाडांगा में एक 18 वर्षीय मॉडल ने अपने कमरे के पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 29 मई को मॉडल सरस्वती दास को उनकी नानी ने लगभग 2 बजे फांसी पर लटका देखा था। जिसके बाद नानी ने रिश्तेदार की मदद से सरस्वती की डेडबॉडी को नीचे उतारा और सीएनएमसी अस्पताल लेकर गईं। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही सरस्वती की मौत हो चुकी थी। 

विज्ञापन

नहीं मिला कोई सुसाइड नोट
अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में यह सुसाइड का मामला नजर आ रहा है। हालांकि अभी तक पुलिस के हाथ कोई सुसाइड नोट नहीं लगा है। बता दें कि सरस्वती की मामी ने पुलिस को फोन करके अपनी भांजी की डेडबॉडी बेडरूम के पंखे से लटकने की जानकारी दी थी।

मामी ने बताई घटना के दिन की सच्चाई
मामी ने बताया कि 29 मई को सरस्वती अपनी नानी के साथ अपने बेडरूम में सोने गई थी। रात को करीब 1.30-2 बजे जब सरस्वती की नानी वॉशरूम से वापस आईं, तब उन्हें सरस्वती कमरे में कहीं नजर नहीं आई। जब वह दूसरे कमरे में सरस्वती को ढूंढने गईं, तब उन्हें सरस्वती की बॉडी पंखे से लटकी मिली। 
विज्ञापन

पिछले 17 साल से अपनी नानी के घर इस वजह से रह रही थी सरस्वती
गौरतलब है कि सरस्वती पिछले 17 साल से अपनी मां आरती दास के साथ अपने मामा के घर पर रह रही थी। पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ कि सरस्वती की मां ने 17 साल पहले अपने पति से अलग होने का फैसला किया था। वहीं यह बात भी सामने आई कि सरस्वती ने दसवीं कक्षा के बाद अपनी पढ़ाई छोड़ दी थी और वह ट्यूशन देने के साथ-साथ मॉडलिंग का काम करती थीं। जांच में यह भी पता चला है कि सरस्वती अपने रिलेशनशिप को लेकर तनाव में थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें