फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 साल पहले इस सीन को करते वक्त खतरे में आ गए थे सलमान, ऐसे बची थी जान

Wed, 15 Apr 2020 04:15 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
tere naam - फोटो : file photo
17 साल पहले सलमान खान की फिल्म 'तेरे नाम' रिलीज हुई थी। इस फिल्म से न केवल सलमान का राधे किरदार मशहूर हुआ बल्कि उनके हेयर स्टाइल का भी क्रेज फैंस में देखने को मिला। यहां तक फिल्म में सलमान के हेयर स्टाइल को 'तेरे नाम' हेयर स्टाइल कहकर भी लोग बुलाने लगे। फिल्म को रिलीज हुए तो कई साल बीत चुके हैं लेकिन आज हम आपको इससे जुड़ा एक किस्सा बताने वाले हैं। बहुत ही कम लोग इस बात को जानते होंगे कि इस फिल्म में एक ऐसा सीन था जिसमें सलमान की जान तक को खतरा हो गया था। 
विज्ञापन

2 of 5
Tere Naam - फोटो : Social Media
सलमान खान अपनी ज्यादातर फिल्मों में एक्शन करते हुए नजर आते हैं। लेकिन 'तेरे नाम' फिल्म में उनका ये एक्शन उन पर भारी पड़ सकता था। ये बात साल 2003 की है जब अभिनेता 'तेरे नाम' की शूटिंग कर रहे थे। इस फिल्म में एक स्टंट करते हुए सलमान ने अपनी जान जोखिम में डाल दी थी।
विज्ञापन

3 of 5
tere naam - फोटो : file photo
सलमान को फिल्म में रेलवे ट्रैक के ऊपर सीन शूट करना था। सलमान इस सीन को करते वक्त खो गए थे और ट्रेन उनके काफी करीब आ गई थी। सलमान को इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं हुआ था। इसके बाद क्रू में से कुछ लोग आए और उन्होंने सलमान को ट्रैक के दूसरी तरफ धक्का दे दिया। इस तरह से सलमान की जान बच गई।

4 of 5
Salman Khan - फोटो : Social Media
'तेरे नाम' फिल्म में सलमान के साथ भूमिका चावला मुख्य किरदार में थीं। इसका निर्देशन सतीश कौशिक ने किया था। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। साथ ही फिल्म के गाने भी हिट हुए थे। आपको बता दें, सलमान खान लॉकडाउन की वजह से इन दिनों अपने पनवेल वाले फॉर्म हाउस पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
maine pyar kiya - फोटो : file photo
इस दौरान वो अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए कुछ न कुछ शेयर करते रहते हैं। हाल ही में सलमान ने 'मैंने प्यार किया' फिल्म का एक सीन रिक्रिएट किया। हालांकि इस बार उनका अंदाज थोड़ा बदला हुआ है। 'मैंने प्यार किया' फिल्म में एक सीन था जिसमें सलमान शीशे पर लगे लिपस्टिक के निशान को देख रहे हैं। इस सीन को सलमान ने कोरोना से जोड़कर रिक्रिएट किया है। सलमान ने इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में सलमान लिपस्टिक के निशान को सैनेटाइजर से साफ कर रहे हैं।
 

Ramayan: देखिए 'मेघनाद' की अनदेखी तस्वीरें, जीनत अमान के इस सुपरहिट गाने में आए थे नजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें