मूछों और दाढ़ी का जमाना फिर लौट आया है। पहले हीरो को चिकना और साफ सुथरा दिखाने के लिए ज्यादातर उन्हें शेव लुक में ही रखा जाता था लेकिन अब जिस फिल्म में सितारे मूछ रख लें, वो ही ज्यादा हिट हो जाता है। देखिए, कौन से हैं वो दस हीरो जिन्होंने खास फिल्मों के लिए रखी मूछ-दाढ़ी।
विज्ञापन
दाढ़ी-मूछ में गजब लगते हैं ये 10 सितारे
2 of 11
सलमान खान जल्द ही अपनी अगली फिल्म सुल्तान के साथ फिर से सिनेमा घरों में धूम मचाने वाले हैं। खास बात ये है कि इस बार फिर उन्होंने दाढ़ी रखी है। पिछली दो फिल्मों यानी प्रेम रतन धन पायो और बजरंगी भाईजान में वे क्लीन शेव ही दिखे थे। लेकिन इससे पहले जब उन्होंने दबंग में मूछे रखी थीं तो काफी जम रहे थे। फिल्म भी जबरदस्त हिट हुई थी। कह सकते हैं कि सलमान पर दाढ़ी-मूछ बहुत अच्छी लगती है।
विज्ञापन
दाढ़ी-मूछ में गजब लगते हैं ये 10 सितारे
3 of 11
सलमान की तरह ही किंग खान शाहरुख भी अपनी अगली फिल्म रईस में बकायदा दाढ़ी रखे दिखेंगे। शाहरुख का ये लुक क्लीन शेव के मुकाबले हमेशा से ही ज्यादा पसंद किया गया है। जब उन्होंने चक दे में दाढ़ी रखी थी, तब भी लड़कियां दीवानी हो गई थीं। शाहरुख की पिछली फिल्म फैन और दिलवाले में उनकी खास दाढ़ी-मूछ नहीं दिखी है।
दाढ़ी-मूछ में गजब लगते हैं ये 10 सितारे
4 of 11
आमिर खान भी काफी वक्त बाद इस रफ-टफ लुक में लौट रहे हैं। आमिर ने फिल्म दंगल के लिए दाढ़ी-मूछ रखी जबकि इससे पहले पीके और धूम 3 में वे क्लीन शेव थे। तलाश में उन्होंने फिर मूछ रखी थी।
विज्ञापन
दाढ़ी-मूछ में गजब लगते हैं ये 10 सितारे
5 of 11
शाहिद कपूर भी ऐसे ऐक्टर हैं जो दोनों ही लुक में खूब अच्छे लगते हैं। शाहिद ने उड़ता पंजाब में न सिर्फ दाढ़ी-मूछ बल्कि लंबे बाल भी रखे हैं। इसके बाद आएगी उनकी फिल्म रंगून, जिसमें उन्होंने मूछे रखी हैं। इससे पहले शानदार में शाहिद क्लीन शेव थे लेकिन जब हैदर में घनी दाढ़ी और मुंडा हुआ सिर लेकर पर्दे पर आए थे तो क्या कमाल लग रहे थे
विज्ञापन
दाढ़ी-मूछ में गजब लगते हैं ये 10 सितारे
6 of 11
फिल्म बाजीराव मस्तानी में जितनी तारीफ रणवीर सिंह ऐक्टिंग की हुई, उतनी ही उनकी मूछों की भी। रणवीर मौका मिलते ही अपनी मूछों को ताव देने से नहीं चूके हर समारोह में इसी लुक में गए।
विज्ञापन
दाढ़ी-मूछ में गजब लगते हैं ये 10 सितारे
7 of 11
मूछों की बात हो तो अजय देवगन का नाम आना तो जरूरी है। पिछले कुछ सालों में अजय ने लगभग हर फिल्म में मूछें रखी हैं। चाहे वो सिंघम हो, दृश्यम हो या बोल बच्चन। सिंघम तो जबरदस्त हिट भी हुई थी।
दाढ़ी-मूछ में गजब लगते हैं ये 10 सितारे
8 of 11
2016 में ही रिलीज हुई वजीर में फरहान अख्तर ने भी मूछे रखी थीं। ये उनके लिए काफी नया लुक था। एटीएस अफसर वाली भूमिका निभा रहे फरहान पर मूछ अच्छी लग रही थीं।
दाढ़ी-मूछ में गजब लगते हैं ये 10 सितारे
9 of 11
वरुण धवन यूं तो चॉकलेटी हीरो माने जाते हैं लेकिन जब वे बदलापुर में दाढ़ी-मूछ और गंभीर लुक में सामने आए तो वाकई देखने लायक थे। उनकी ऐक्टिंग भी अच्छी थी और फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी।
दाढ़ी-मूछ में गजब लगते हैं ये 10 सितारे
10 of 11
अर्जुन कपूर ने पहली ही फिल्म इश्कजादे में घनी दाढ़ी रखे हुए नौजवान लड़के का किरदार निभाया था। अर्जुन वैसे भी क्लीन शेव के बजाए दाढ़ी में ज्यादा हैंडसम लगते हैं। इश्कजादे भी हिट रही थी और अर्जुन की स्टाइल भी।
और दाढ़ी-मूछ के मामले में अनिल कपूर को भला कौन पछाड़ सकता है। अनिल तो लगभग हर ही फिल्म में मूछों के साथ दिखते हैं, टाहे नई हो या पुरानी। हा बिना मूछों की फिल्म याद की जाए तो लम्हें, झूठ बोले कौवा काटे औऱ सलाम-ए-इश्क ही शामिल हैं।