फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 और 50 की उम्र के बाद भी कुंवारे हैं ये 10 बॉलीवुड स्टार, शादी किए बिना ही बिता रहे हैं जिंदगी

Sat, 25 Jul 2020 05:07 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
इन सितारों ने अब तक नहीं की शादी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड स्टार्स अपने हिसाब से जिंदगी जीना पसंद करते हैं। कलाकारों की जिंदगी, आम लोगों की जिंदगी से बिल्कुल अलग होती है। काम के चलते कई बार स्टार्स को इस बात तक का एहसास नहीं रह जाता कि उन्हें अपनी जिंदगी बिताने के लिए एक जीवनसाथी की जरूरत है। बॉलीवुड में ऐसे कई बड़े स्टार्स हैं जो बिना शादी किए ही काफी खुश हैं। तो चलिए आज आपको इन्हीं स्टार्स के बारे में बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 11
नगमा - फोटो : Twitter
नगमा
साल 1990 से फिल्म बागी के जरिए बॉलीवुड में एंट्री करने वालीं अभिनेत्री नगमा अब राजनीति में कदम रख चुकी हैं। उम्र के 45वें पड़ाव में आकर भी वो अकेले ही अपनी जिंदगी जी रही हैं। उन्होंने हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, कन्नड़, बंगाली, भोजपुरी और पंजाबी फिल्मों में काम किया है।
विज्ञापन

3 of 11
तब्बू - फोटो : instagram
तब्बू
बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा तबू ने फिल्म विजयपथ से बॉलीवुड में एंट्री की थी। दो राष्ट्रीय पुरस्कार और छह फिल्मफेयर जीतने वालीं तब्बू की उम्र 49 साल हो चुकी है लेकिन उन्होंने आजतक शादी नहीं की। हालांकि एक दौर में उनका नाम अजय देवगन से जोड़ा जाता था।  

4 of 11
रोहमन शॉल और सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
सुष्मिता सेन
पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन ने भी अभी तक शादी नहीं की। हालांकि वो इन दिनों रोहमन शॉल को डेट कर रही है। हो सकता है कि दोनों जल्द शादी भी कर लें। 44 साल की सुष्मिता दो बेटियों की मां बन चुकी हैं। उन्होंने अपनी दोनों बेटियों को गोद लिया था।
विज्ञापन

5 of 11
अमीषा पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
अमीषा पटेल
फिल्म कहो ना प्यार है और गदर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से तहलका मचाने वालीं अभिनेत्री अमीषा पटेल भी अभी तक सिंगल हैं। 44 साल की अमीषा काफी बोल्ड हैं और आए दिन उन्हें लोग सोशल मीडिया पर ट्रोल करते रहते हैं। अमीषा आखिरी बार फिल्म भैयाजी सुपरहिट में नजर आई थीं। 
विज्ञापन

6 of 11
सलमान खान और कटरीना कैफ - फोटो : Social Media
सलमान खान
सलमान खान की शादी की खबर सुनने के लिए तो उनका हर फैन तरस रहा है। शादी के सवाल पर सलमान हमेशा गोलमोल जवाब देकर निकल जाते हैं। हालांकि 54 साल के अभिनेता का नाम कई अभिनेत्रियों से जुड़ चुका है लेकिन उनका रिश्ता कभी शादी की दहलीज पर नहीं पहुंच पाया। 
विज्ञापन

7 of 11
अक्षय खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय खन्ना
विनोद खन्ना के बेटे अक्षय खन्ना ने भी अभी तक अपना घर नहीं बसाया है। 1997 में आई फिल्म हिमालयपुत्र से अक्षय ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। उनकी गिनती बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में होती है। 45 साल की उम्र में भी अक्षय अकेले जिंदगी बिता रहे हैं। 

8 of 11
उदय चोपड़ा
उदय चोपड़ा
यश चोपड़ा के छोटे बेटे उदय चोपड़ा ने भी फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाई लेकिन उनका सिक्का नहीं चल पाया। मोहब्बतें से अपने करियर की शुरुआत करने वाले उदय चोपड़ा आखिरी बार धूम 3 में नजर आए थे। 47 साल की उम्र में भी उन्होंने शादी नहीं की।

9 of 11
अभय देओल
अभय देओल
सुपरस्टार धर्मेंद्र के भतीजे अभय देओल ने भले ही कम फिल्मो में काम किया हो लेकिन उनकी एक्टिंग की हमेशा तारीफ होती है। सोशल मीडिया पर अभय काफी एक्टिव रहते हैं। बता दें कि अभय की उम्र 44 साल है और वह भी कुंवारों की लिस्ट में शामिल हैं। 

10 of 11
रणदीप हुड्डा - फोटो : Social Media
 रणदीप हुड्डा 
अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए मशहूर अभिनेता रणदीप हुड्डा भी 43 साल के हो गए हैं लेकिन उन्होंने अभी तक शादी नहीं की। हालांकि वो लंबे समय से मॉडल लिन लेशराम को डेट कर रहे हैं। हो सकता है कि दोनों जल्द शादी भी कर लें। 
विज्ञापन

11 of 11
तनीषा मुखर्जी - फोटो : instagram
तनीषा मुखर्जी
काजोल की बहन तनिषा मुखर्जी भी अभी तक कुंवारी हैं। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। तनिषा का नाम उदय चोपड़ा और अरमान कोहली के साथ जुड़ा लेकिन उनकी जोड़ी नहीं बन पाई। 42 साल की तनीषा अकेले जिंदगी बिता रही हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें