बॉलीवुड बनाम साउथ सिनेमा की बहस आए दिन चलती है। एक बार फिर इस मसले ने ध्यान खींचा है। एक वजह तो ये है कि इस साल बॉलीवुड फिल्मों का खास हल्ला नहीं हुआ है। इनके मुकाबले साउथ सिनेमा की फिल्मों का प्रदर्शन ज्यादा बेहतर रहा है। बीते वर्ष जवान, गदर और एनिमल जैसी हिट फिल्मों के साथ बॉलीवुड का बोलबाला रहा, लेकिन इस बार फिर गेंद साउथ इंडस्ट्री के पाले में है। मुख्य रूप से तेलुगु भाषी फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' अभी तक इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है।