क्या आपने सोचा है कि एक्टिंग से पहले आपके फेवरेट सेलेब्स क्या करते थे? इंडस्ट्री में कुछ एक्टर्स ऐसे भी रहे, जिन्हें शुरुआत में काफी स्ट्रगल करना पड़ा। कई छोटे-मोटे काम करने पड़े और तब जाकर उन्हें स्टारडम का स्वाद चखने को मिला। बॉलीवुड में कुछ एक्टर्स इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़कर आए तो कई अकाउंटेंट थे। आपको बता दें कि कुछ बॉलीवुड एक्टर्स ऐसे भी हैं, जो एक्टिंग में आने से पहले स्कूल में टीचर थे।
विज्ञापन
2 of 5
नंदिता दास
- फोटो : social media
नंदिता दास
नंदिता दास हिंदी सिनेमा का जाना माना नाम है। सिनेमा से लेकर क्षेत्रीय भाषाओं में अपने शानदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं। फिल्मों में काम के अलावा वह थिएटर भी करती हैं। बता दें कि एक्टिंग से पहले नंदिता दास ऋषि वैली स्कूल में पढ़ाती थीं। अपनी पढ़ाई करने के बाद एक्ट्रेस ने टीचिंग लाइन में करियर बनाना शुरू किया था। आज वह एक सफल अभिनेत्री हैं।
विज्ञापन
3 of 5
अनुपम खेर
- फोटो : social media
अनुपम खेर
अनुपम खेर हिंदी सिनेमा के जाने माने स्टार हैं। आज उन्हें किसी पहचान की जरूरत नहीं है। अनुपम खेर ने बी टाउन में अपनी पहचान लंबे संघर्ष और एक्टिंग के दम पर बनाया है। अनुपम खेर अपना एक्टिंग स्कूल चलाते हैं। यहां वह लोगों को एक्टिंग की बारीकियां सिखाते हैं। अनुपम काफी अच्छे एक्टरों की लिस्ट में शुमार हैं।
4 of 5
कादर खान
- फोटो : social media
कादर खान
बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर कादर खान अपनी कॉमेडी के लिए जाने जाते थे। आज भी फिल्मों में उनकी कॉमेडी को काफी पसंद किया जाता है। कादर खान भी एक्टिंग में आने से पहले टीचर थे। अपनी पढ़ाई करने के बाद वह सिद्दीक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में बतौर प्रोफेसर पढ़ाते थे, लेकिन उनका मन एक्टिंग में था। ऐसे में उन्होंने फिल्मों में काम करने के लिए टीचिंग छोड़ दी।
चंद्रचूड़ सिंह
अक्षय कुमार के साथ हाल ही फिल्म 'कठपुतली' में नजर आए एक्टर चंद्रचूड़ भी कभी टीचर रहे। 'जोश', 'माचिस' और 'क्या कहना' जैसी फिल्मों का हिस्सा रहे चंद्रचूड़ सिंह एक्टर बनने से पहले दून स्कूल में म्यूजिक टीचर थे। चंद्रचूड़ सिंह कमाल के सिंगर भी हैं। उनकी एक्टिंग का जलवा फिल्मों के अलावा सुष्मिता सेन की वेब सीरीज 'आर्या' में देखने को मिला था।