फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karan Johar: फीस बढ़ाने की मांग पर करण जौहर ने अभिनेताओं को लिया आड़े हाथ, कहा- यह फिल्म...

Thu, 05 Jan 2023 09:41 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 4
करण जौहर - फोटो : social media
बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर साल 2023 में रिलीज होने वाली फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से निर्देशन के क्षेत्र में वापसी कर रहे हैं। हाल ही में, करण जौहर एक पॉडकास्ट का हिस्सा बने, जिसमें उन्होंने अभिनेताओं की फीस की मांग को लेकर बड़े सवाल खड़े किए हैं। पॉडकास्ट का यह प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 4
करण जौहर - फोटो : social media
करण जौहर ने हाल ही में मास्टर्स यूनियन पॉडकास्ट में हिस्सा लिया और फिल्मों के कलेक्शन और एक्टर्स की फीस को लेकर काफी सवाल खड़े किए। करण ने कहा, 'मेरे पास भी अपनी समझ है। मेरा दिल हिंदी सिनेमा में है, लेकिन अगर आप मुझसे एक बिजनेसमैन के तौर पर पूछते हैं तो मुझे लगता है कि तेलुगु इंटस्ट्री हम से काफी आगे है।' इसके बाद करण से पूछा गया कि फिल्म के पैसे का कितना हिस्सा कौन कमा रहा है? इस पर उन्होंने कहा, 'इसमें से एक पाई फिल्म सितारों के पास है। ऐसा कहने के लिए मेरा मर्डर भी हो सकता है, लेकिन अगर यह फिल्म सिर्फ पांच करोड़ रुपये कमाती है और आप मुझसे 20 करोड़ रुपये मांग रहे हैं, तो यह कहां तक सही है?'
विज्ञापन

3 of 4
करण जौहर - फोटो : social media
करण ने आगे बताया कि उनकी कंपनी धर्मा प्रोडक्शन की शुरुआत दो लोगों के साथ हुई थी, एकदम स्टार्ट-अप की तरह। उन्होंने यश चोपड़ा को याद करते हुए कहा कि 'एक फिल्म कभी फेल नहीं होती, उस फिल्म का बजट फेल होता है।' हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब करण जौहर ने बड़ी सैलरी की मांग को लेकर अभिनेताओं को आड़े हाथों लिया है। इससे पहले 2018 में, उन्होंने कहा था कि डबल डिजिट में सैलरी की मांग करते हैं, लेकिन फिल्म की ओपनिंग नहीं कर सकते।
विज्ञापन

4 of 4
करण जौहर - फोटो : social media
करण ने इस प्रोमो में यह भी कहा कि इंडस्ट्री में कोई 'काला धन' मौजूद नहीं है। उन्होंने कहा कि कोई पैसा किसी बाहरी सोर्स से नहीं आता है। प्रोमो पर फैंस ने अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया। एक यूजर ने कहा, 'आप इंडस्ट्री के लोगों से नफरत कर सकते हैं या उनसे प्यार कर सकते हैं। लेकिन आप उनकी बेज्जती नहीं कर सकते।' दूसरे यूजर ने कहा, 'मैं इसके लिए करण की सराहना करता हूं। पूरे पॉडकास्ट का इंतजार है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें