फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Actor: इन सितारों ने पर्दे पर किया दर्शकों का भरपूर मनोरंजन, एक ही फिल्म में अलग-अलग अवतार में आए नजर

Wed, 26 Jun 2024 07:51 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कई बार अभिनेता एक ही किरदार में होते हैं, लेकिन फिल्म के अंदर उनके काफी सारे अलग-अलग लुक्स होते हैं, जो दर्शकों को काफी रोमांचित करता है। आज हम इस लेख में उन अभिनेताओं की बात करेंगें, जिन्होंने एक ही फिल्म में कई अलग-अलग लुक में नजर आए।
 
विज्ञापन
1 of 5
एक ही फिल्म में अलग-अलग अवतार में नजर आए ये सितारे - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्मों में अभिनेताओं द्वारा एक से ज्यादा किरदार निभाना अक्सर निर्माताओं के लिए फायदे का सौदा रहा है। एक ही फिल्म में अभिनेता के दो किरदार देखकर जितना फैंस को आनंद आता है, उतना ही ये अभिनेता के लिए भी चुनौतीपूर्ण होता है। ऐसे किरदारों के जरिए अभिनेता भी पर्दे पर अपनी बहुमुखी अभिनय क्षमता का प्रदर्शन कर पाते हैं। इसके अलावा कई बार अभिनेता एक ही किरदार में होते हैं, लेकिन फिल्म के अंदर उनके काफी सारे अलग-अलग लुक्स होते हैं, जो दर्शकों को काफी रोमांचित करता है। आज हम इस लेख में उन अभिनेताओं की बात करेंगें, जिन्होंने एक ही फिल्म में कई अलग-अलग लुक में नजर आए।
पिता शत्रुघ्न ने साझा कीं सोनाक्षी की शादी की इनसाइड तस्वीरें
विज्ञापन

2 of 5
इंडियन 2 में कमल हासन के लुक्स - फोटो : इंस्टाग्राम
'इंडियन 2'- कमल हासन
इस कड़ी में सबसे ताजा फिल्म होने वाली है सुपरस्टार कमल  हासन की आगामी फिल्म 'इंडियन 2'। यह इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म है। इस फिल्म को मशहूर निर्देशक शंकर ने निर्देशित किया है। फिल्म 12 जुलाई 2024 को रिलीज होने वाली है। फिल्म की टीम द्वारा जारी किए गए ट्रेलर में अभिनेता के कई लुक नजर आए हैं। इसमें वह राजनेता, स्वतंत्रता सेनानी समेत कई अलग-अलग लुक में नजर आए हैं। दर्शकों को उन्हें एक ही फिल्म में इतने सारे अलग-अलग लुक में देखना काफी दिलचस्प होने वाला है। हालांकि, यह पहला मौका नहीं है, जब अभिनेता एक ही फिल्म में कई अलग-अलग लुक में नजर आए हैं। वह इससे पहले 'इंडियन' और 'दशावतार' में भी ये काम कर चुके हैं। 
Matthew Perry: 'फ्रेंड्स' स्टार मैथ्यू पेरी के मौत मामले ने लिया नया मोड़, कई लोगों पर लगेंगे आरोप?
विज्ञापन

3 of 5
एनिमल फिल्म में रणबी कपूर के लुक्स - फोटो : इंस्टाग्राम
'एनिमल'- रणबीर कपूर
इस कड़ी में अगला नाम है रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' का। ये फिल्म पिछले साल 2023 में रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। संदीप रेड्डी वंगा द्वारा निर्देशित ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म को जितनी तारीफ मिली, उतनी ही आलोचनाएं भी सहनी पड़ीं। फिल्म को लेकर आज भी कोई ना कोई खबरें सुर्खियां बनती हैं। इससे पता चलता है कि फिल्म को लोगों का काफी आकर्षण मिला है। इस फिल्म में रणबीर कपूर के अभिनय की भी काफी तारीफ हुई थी। फिल्म में रणबीर के कई लुक देखने को मिलते हैं। स्कूल के विद्यार्थी से लेकर, कॉलेज छात्र फिर युवावस्था, वृ्द्धावस्था और आखिर में एक और हमशक्ल के रूप में वो नजर आए थे। इसके लिए उन्हें काफी सराहना मिली थी। 
व्हाइट टू-पीस ड्रेस में आरती सिंह का ग्लैमरस अंदाज

4 of 5
जवान फिल्म में शाहरुख के लुक्स - फोटो : इंस्टाग्राम
'जवान'- शाहरुख खान 
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान इस फिल्म में काफी पसंद किए गए थे। साल 2023 में रिलीज हुए इस फिल्म का निर्देशन साउथ के मशहूर निर्देशक एटली कुमार ने किया था। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर काफी सफलता मिली थी। फिल्म ने टिकट खिड़की पर मोटा पैसा कमाया था। यह एक एक्शन-ड्रामा फिल्म थी, जिसमें शाहरुख ने दोहरी भूमिका निभाई थी। फिल्म में वह पिता और पुत्र दोनों की भूमिका में नजर आए थे। इन दोनों के किरदारों का लुक एक दूसरे से काफी अलग था। इसके अलावा उनका पुत्र वाला किरदार फिल्म में कई और बार अलग-अलग लुक में नजर आता है। इनमें से शाहरुख का बिना बालों वाला लुक काफी ट्रेंड भी हुआ था।
केदारनाथ धाम पहुंचे सोनू निगम, माथा टेक लिया आशीर्वाद
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
संजू में रणबीर कपूर के लुक्स - फोटो : इंस्टाग्राम
'संजू'- रणबीर कपूर
बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता संजय दत्त की जिंदगी पर आधारित यह फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को मशहूर निर्देशक राजकुमार हिरानी ने लिखा और निर्देशित किया था। फिल्म का निर्माण विधु विनोद चोपड़ा फिल्म्स के बैनर तले किया गया था। इस फिल्म में रणबीर कपूर ने शानदार अभिनय किया था। वह संजय दत्त के उम्र के अलग-अलग पड़ाव पर अलग-अलग रूप में नजर आए थे। इस फिल्म में रणबीर कपूर के अभिनय के साथ-साथ उनके हर लुक को भी काफी सराहा गया था। कई दर्शकों को रणबीर पर्दे पर बिलकुल संजय दत्त ही नजर आ रहे थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी काफी सफल साबित हुई थी।  
Bollywood News: Zaheer संग शादी करने पर ट्रोल करने वालों को Sonakshi Sinha ने दिया जोरदार जवाब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें