फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wedding Card: शादी के न्योते पर खर्च किए लाखों, बॉलीवुड सेलेब्स की शादी के कार्ड की कीमत जान उड़ जाएंगे होश

Tue, 30 Apr 2024 05:58 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शादी में बहुत सारे खर्च होते हैं। फूड मेन्यू से लेकर कपड़ों तक भी खर्चा किया जाता है। इन सबमें सबसे कम खर्च अगर लोग किसी पर करते हैं तो वो है शादी का कार्ड। लेकिन बॉलीवुड सेलेब्स शादी के कार्ड पर लाखों रुपए खर्च करते हैं। जानिए उन सेलेब्स के शादी के कार्ड के बारें में जिन्होंने अपनी शादी के कार्ड में ही उतने खर्च कर दिए जितने रुपयों में लोग शादी कर लेते हैं।
 
विज्ञापन
1 of 6
शादी के कार्ड पर खर्च किए लाखों - फोटो : इंस्टाग्राम
शादी में बहुत सारे खर्च होते हैं। फूड मेन्यू से लेकर कपड़ों तक भी खर्चा किया जाता है। इन सबमें सबसे कम खर्च अगर लोग किसी पर करते हैं तो वो है शादी का कार्ड। लेकिन बॉलीवुड सेलेब्स शादी के कार्ड पर लाखों रुपए खर्च करते हैं। जानिए उन सेलेब्स के शादी के कार्ड के बारें में जिन्होंने अपनी शादी के कार्ड में ही उतने खर्च कर दिए जितने रुपयों में लोग शादी कर लेते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 6
ईशा अंबानी और आनंद पीरामल - फोटो : इंस्टाग्राम
ईशा अंबानी और आनंद पीरामल 
मुकेश अंबानी की लाडली बेटी ईशा अंबानी ने मशहूर बिजनेसमैन आनंद पीरामल के साथ में शादी रचाई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों की शादी पर 700 करोड़ रुपए तक का खर्चा हुआ था। लेकिन उनकी शादी के इनविटेशन कार्ड की बात करें तो आपको बता दें कि उनकी शादी के एक कार्ड की कीमत कार्ड तीन लाख थी।
विज्ञापन

3 of 6
रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की पूरी शादी में तकरीबन 95 करोड़ रुपए का खर्च आया था। दीपिका का मंगलसूत्र डायमंड का था, जिसकी कीमत 20 करोड़ थी। दोनों की वेडिंग फंक्शन काफी रॉयल तरीके से पूरी हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दीपिका और रणबीर की शादी के कार्ड में कुल लाखों का खर्चा किया था।

4 of 6
सोहा अली खान और कुणाल खेमू  - फोटो : इंस्टाग्राम
सोहा अली खान और कुणाल खेमू 
शर्मिला टैगोर की बेटी और सैफ अली खान की लाडली बहन सोहा अली खान ने मशहूर अभिनेता कुणाल खेमू के साथ शादी रचाई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस शादी में उनके पूरे इनविटेशन कार्ड्स पर 27 करोड़ का खर्चा कर दिया गया था। कार्ड के साथ मिठाई, ड्राईफ्रूट्स और भी बहुत कुछ गिफ्ट दिए गए थे।
विज्ञापन

5 of 6
शाहिद कपूर- मीरा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
शाहिद कपूर- मीरा कपूर
शाहिद कपूर ने दिल्ली गर्ल मीरा राजपूत के साथ में शादी रचाई थी। बहुत कम लोग को पता है कि उन्होंने शादी में मेहमानों को आमंत्रित करने के लिए जो कार्ड बनवाए थे उन पर उन्होंने 37 करोड़ रुपए का खर्चा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने लाडले बेटे अभिषेक बच्चन की शादी बड़ी ही धूमधाम से की थी। उनकी शादी में कई बॉलीवुड हस्तियों ने शिरकत की थी। अमिताभ ने अपने बेटे की शादी के कार्ड पर 41 करोड़ रुपए का खर्चा किया था।

Priyanka Chopra: शूटिंग में व्यस्त है प्रियंका, बेटी का ख्याल रख रही हैं नानी, बोलीं- एहसान उतार रही हैं मां
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें