बॉलीवुड की ऐसी नई जोड़ियां जिन्हें आपने पहले कभी किसी फिल्म में एक साथ नहीं देखा होगा। विक्की कौशल-रश्मिका मंदाना, रणवीर सिंह-कियारा आडवाणी के अलावा भी कई ऐसी रील लाइफ जोड़ियां हैं जिन्हें आप इन आने वाली फिल्मों में देख सकेंगे।
बॉलीवुड में कई जोड़ियां हैं जिन्हें आपने बार-बार ऑनस्क्रीन पर देखा होगा। जिनमें शाहरुख खान-काजोल की जोड़ी सभी जोड़ियों में काफी फेमस है। लेकिन अब बॉलीवुड में कई नई जोड़ियां देखने को मिलने वाली हैं। जिसमें रणवीर सिंह-कियारा आडवाणी,वरुण धवन-कीर्ति सुरेश,कार्तिक आर्यन-तृप्ति डिमरी, विक्की कौशल-रश्मिका मंदाना और विक्की कौशल-तृप्ति डिमरी की लाजवाब जोड़ियां शामिल हैं। आइए नजर डालते हैं कि यह जोड़ियां किस फिल्म में नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन
2 of 6
रणवीर सिंह-कियारा आडवाणी
- फोटो : इंस्टाग्राम
रणवीर सिंह-कियारा आडवाणी
निर्देशक फरहान अख्तर फिल्म 'डॉन 3' लेकर आ रहे हैं। मीडिया रिपोट्स के अनुसार इस फिल्म का बजट 275 करोड़ के आसपास है। डॉन 3 से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर आ चुकी है। इस फिल्म में रणवीर सिंह और कियारा आडवाणी की नई जोड़ी देखने को मिलेगी। रिपोर्ट के मुताबिक 'डॉन 3' साल 2025 में रिलीज होगी। 'डॉन 3' को ग्लोबल एक्शन थ्रिलर फिल्म की तरह बनाया जाएगा। फरहान का मानना है कि रणवीर से बेहतर कोई दूसरा डॉन उन्हें नहीं मिलता।
विज्ञापन
3 of 6
वरुण धवन-कीर्ति सुरेश
- फोटो : इंस्टाग्राम
वरुण धवन-कीर्ति सुरेश
निर्देशक एटली की फिल्म 'बेबी जॉन' को लेकर चर्चा जोरों पर है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो यह फिल्म 2016 में रिलीज सुपरहिट फिल्म 'थेरी' का रीमेक है। 2016 में रिलीज हई इस फिल्म में थलपति विजय के साथ सामंथा और एमी जैक्सन थीं। अब एटली की एक्शन फिल्म 'बेबी जॉन' में वरुण धवन के साथ कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी नजर आएंगी। फिल्म जवान के निर्देशक एटली की पैन इंडिया फिल्म 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
4 of 6
कार्तिक आर्यन-तृप्ति डिमरी
- फोटो : इंस्टाग्राम
कार्तिक आर्यन-तृप्ति डिमरी
कार्तिक आर्यन इन दिनों फिल्म 'भूल भुलैया 3' को लेकर जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग जारी है। अब 'भूल भुलैया 3' से एक बार फिर वो रूह बाबा बनकर नजर आएंगे। 'भूल भुलैया 3' कार्तिक आर्यन की बिग बजट फिल्मों में से एक है। फिल्म में कार्तिक आर्यन के अलावा विद्या बालन और तृप्ति डिमरी नजर आएंगी। निर्देशक अनीस बज्मी ने इस फिल्म के कुछ सीन्स को मुंबई के अलावा इंडिया की अलग-अलग लोकेशन्स पर शूट किया है। इस फिल्म की शूटिंग कोलकाता में हो रही है जहां कब्रिस्तान का सीन फिल्माया जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 6
विक्की कौशल-रश्मिका मंदाना
- फोटो : इंस्टाग्राम
विक्की कौशल-रश्मिका मंदाना
विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की जोड़ी ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म 'छावा: द ग्रेट वॉरियर' में नजर आएगी। फिल्म की कहानी महान राजा छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में विक्की कौशल राजा छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाएंगे। रश्मिका मंदाना संभाजी की पत्नी येसुबाई की भूमिका निभाएंगी। यह फिल्म इस साल रिलीज हो सकती है। इसका निर्देशन लक्ष्मण उतेकर कर रहे हैं।
विक्की कौशल-तृप्ति डिमरी
फिल्म 'गुड न्यूज' के मेकर्स अब 'बैड न्यूज' लेकर आने वाले हैं। यह पहली फिल्म होगी, जिसमें विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी एक साथ नजर आएंगे। यह फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित एक कॉमेडी फिल्म है। यह फिल्म 19 जुलाई, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म से पहले अक्षय कुमार, कियारा अडवाणी, करीना कपूर और दिलजीत दोसांझ की 'गुड न्यूज' फैंस को बेहद पसंद आई थी। Ranbir Kapoor: राम का किरदार निभाते हुए यह काम नहीं करेंगे रणबीर कपूर, अभिनेता ने नितेश तिवारी को दिए निर्देश?