फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Movies On Women Empowerment: महिलाएं आज ही देख लें ये सामाजिक फिल्में, जिसमें हक के लिए लड़ती हैं एक्ट्रेस

Thu, 20 Feb 2025 06:44 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सिनेमा की दुनिया में हाल ही में 'मिसेज' फिल्म रिलीज हुई है। इसमें कीचन में महिला के संघर्षों को दिखाया गया है। आज जानेंगे उन सामाजिक फिल्मों के बारे में, जो महिलाओं को जरूर देखनी चाहिए।
विज्ञापन
1 of 6
सामाजिक फिल्में - फोटो : यूट्यूब

आरती कड़व निर्देशित फिल्म ‘मिसेज’ में एक महिला की कहानी दिखाई गई है, जो किचन के उलझनों में फंसी रहती है। सिनेमाई परदे पर पहले भी ऐसी कई फिल्में बन चुकी हैं, जो समाज में एक नई सोच को जन्म देने का काम करती हैं। इस प्रकार की फिल्में महिलाओं को सशक्त बनाने का काम करती हैं। जानिए ऐसी ही और फिल्मों के बारे में।

विज्ञापन

2 of 6
क्वीन - फोटो : यूट्यूब

क्वीन (2014)
कंगना रनौत अभिनीत यह फिल्म आत्मनिर्भरता की कहानी पर आधारित है। इसमें अभिनेत्री की शादी टूटने के बाद वह खुद अकेले सैर करने जाती है और जिंदगी का आनंद उठाती है। इसका निर्देशन विकास बहल ने किया था।

यह खबर भी पढ़ें: Bhoomi Pednekar: 30 हजार लोगों के सामने हो गया था हादसा, भूमि ने बताया- तब नहीं आई हंसी, अब आती है

विज्ञापन

3 of 6
तुम्हारी सुलु - फोटो : यूट्यूब

तुम्हारी सुलु (2017)
विद्या बालन अभिनीत यह फिल्म एक घरेलू महिला की कहानी है, जो रेडियो जॉकी बनकर अपनी जिंदगी की एक अलग मिशाल पेश करती है। फिल्म में विद्या के साथ मानव कौल नजर आए थे।

4 of 6
थप्पड़ - फोटो : यूट्यूब

थप्पड़ (2020)
तापसी पन्नू अभिनीत यह फिल्म दिखाती है कि एक थप्पड़ भी किसी महिला के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाने के लिए काफी है। इसमें घरेलू हिंसा ना करने का संदेश दिया गया है।

यह खबर भी पढ़ें: Suriya 45: पुलिस ने अचानक रुकवाई सूर्या की फिल्म की शूटिंग, जानें क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन

5 of 6
पिंक - फोटो : यूट्यूब

पिंक (2016)
इस फिल्म की कहानी तीन लड़कियों पर आधारित है, जिन्हें एक झूठे केस में फंसाया जाता है। पर वह अपने हक और सम्मान के लिए कानूनी लड़ाई लड़ती हैं। अभिनेत्री तापसी पन्नू के साथ इसमें वकील के किरदार में अमिताभ बच्चन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे - फोटो : यूट्यूब

मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे (2023)
एक मां अपने बच्चे के लिए कुछ भी कर सकती है। इस फिल्म की कहानी कुछ इसी पर आधारित है। जिसमें एक भारतीय मां (रानी मुखर्जी) अपने बच्चे को वापस पाने के लिए विदेश के कानून व्यवस्था से लड़ पड़ती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें