फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ब्लैक' से लेकर 'बर्फी' तक, इन फिल्मों में शारीरिक रूप से कमजोर लोग बताते हैं रिश्तों की अहमियत

Thu, 10 Jul 2025 05:24 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Movies Shown Physically Challenged Character: आज हम उन फिल्मों के बारे में बात करेंगे जिसमें शारीरिक रूप से कमजोर लोग खूबसूरत रिश्ता बनाते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
ब्लैक, बर्फी - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री शनाया कपूर फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' से डेब्यू करने वाली हैं। फिल्म में उनके साथ विक्रांत मैसी हैं। इसके ट्रेलर को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। इसमें विक्रांत ने नेत्रहीन व्यक्ति का किरदार निभाया है। नेत्रहीन होने के बावजूद शनाया कपूर को विक्रांत मैसी से प्यार हो जाता है। बॉलीवुड की कई फिल्में हैं जिसमें शारीरिक रूप से कमजोर लोगों को रिश्तों की अहमियत बताते हुए दिखाया गया है। आज इन्हीं फिल्मों के बारे में जानेंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
गुजारिश - फोटो : यूट्यूब
गुजारिश
फिल्म 'गुजारिश (2010)' में ऋतिक रोशन ने एक ऐसे शख्स का किरदार निभाया है जो लकवाग्रस्त हैं। ऐश्वर्या राय उनसे प्यार करती हैं। वह उनकी सेवा करती हैं और उनसे शादी करना चाहती हैं। फिल्म में दोनों के रिश्ते को खूबसूरती से दिखाया गया है। इसमें यह बताने की कोशिश की गई है कि शारीरिक रूप से कमजोर व्यक्ति भी बहुत अच्छा रिश्ता बना सकता है। 
विज्ञापन

3 of 6
ब्लैक - फोटो : यूट्यूब
ब्लैक
अमिताभ बच्चन और रानी मुखर्जी की फिल्म 'ब्लैक (2005)' भी शारीरिक रूप से कमजोर लोगों पर आधारित है। पहले रानी मुखर्जी एक बीमारी से पीड़ित होती हैं। तब अमिताभ बच्चन उनकी मदद करते हैं। इसके बाद जब अमिताभ बच्चन बूढ़े हो जाते हैं और कमजोर होते हैं तब रानी मुखर्जी अपने गुरु की मदद करती हैं। फिल्म में गुरु शिष्य के रिश्ते को बहुत अच्छे तरीके से दिखाया गया है।

यह खबर भी पढ़ें: Battle of Galwan: प्रेशर चैंबर में ट्रेनिंग कर रहे सलमान खान, रोल निभाने के लिए छोड़ा जंक फूड और शराब 

4 of 6
बर्फी - फोटो : यूट्यूब
बर्फी
फिल्म 'बर्फी (2012)' शारीरिक रूप से कमजोर लोगों पर आधारित है। बर्फी में एक मूक-बधिर व्यक्ति की कहानी दिखाई गई है। बर्फी को एक ऑटिज्म से पीड़ित लड़की, झिलमिल से प्यार हो जाता है। दोनों खूबसूरत रिश्ता बनाते हैं। उनके प्यार को देखकर उनके आस-पड़ोस के लोग हैरत में पड़ जाते हैं। इस फिल्म को काफी लोगों ने सराहा था।
विज्ञापन

5 of 6
फना - फोटो : फोटो- यूट्यूब
फना
आमिर खान की फिल्म 'फना (2002)' में काजोल ने एक नेत्रहीन लड़की का किरदार निभाया है। उन्हें आमिर खान से प्यार हो जाता है। पहले आमिर खान काजोल को रिझाते हैं। इसके बाद दोनों में प्यार हो जाता है। आमिर खान काजोल को जिंदगी का आनंद लेना सिखाते हैं। काजोल जिस तरह से आमिर खान के प्यार में पड़ जाती हैं उसे दर्शकों ने खूब सराहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कोशिश - फोटो : यूट्यूब
कोशिश
फिल्म ‘कोशिश(1972)’ में संजीव कुमार ने हरिचरण नाम का किरदार निभाया था। यह एक बहरे आदमी का किरदार था, जिसे आरती नाम की गूंगी लड़की से प्यार होता है। दोनों अपना घर-संसार बसाते हैं। फिल्म की कहानी में कई उतार-चढ़ाव आते हैं, जो इसे काफी इमोशनल बना देते हैं। इस फिल्म को गुलजार ने निर्देशित किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें