फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dark Comedy Movies: बॉलीवुड की ये डार्क कॉमेडी फिल्में फिरा देंगी दिमाग, हंसाते-हंसाते कह जाएंगी गहरी बात

Tue, 18 Jun 2024 08:09 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड की डार्क कॉमेडी फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में कई डार्क कॉमेडी फिल्में बनी हैं। डार्क कॉमेडी उस शैली की फिल्म हैं, जिसमें उन विषयों का भी मजाक बनाया जाता है, जिस पर लोग बात करने से भी बचते हैं। हंसी-मजाक में भी गंभीर से गंभीर विषयों को पर्दे पर उतार दिया जाता है। आज हम ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में जानेंगे जो डार्क कॉमेडी की श्रेणी में आती हैं।
विज्ञापन

2 of 6
लिपस्टिक अंडर माई बुर्का - फोटो : सोशल मीडिया
लिपस्टिक अंडर माई बुर्का
यह फिल्म चार औरतों की हैं जो समाज के बनाए रूढ़िवादी नियमों को तोड़कर उससे परे जाना चाहती हैं और उसके लिए संघर्ष करती हैं। वह अपने तरीके से अपनी जिंदगी जीना चाहती हैं। फिल्म में रत्ना पाठक शाह, कोंकणा सेन शर्मा, अहाना कुमरा, सोनल झा और विक्रांत मैसी मुख्य भूमिका में हैं।
Rakshit Shetty: 'एकम' को ओटीटी मंच न मिलने पर रक्षित शेट्टी ने उठाया बड़ा कदम, सोशल मीडिया पर जाहिर की नाराजगी
 
विज्ञापन

3 of 6
अंधाधुन - फोटो : सोशल मीडिया
अंधाधुन
आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘अंधाधुन’ एक बेहतरीन फिल्म है। इस फिल्म में उन्होंने एक अंंधे की भूमिका निभाई है। फिल्म में वह हत्या होते हुए देख लेते हैं, जिसके बाद वह बड़ी मुसीबत में फंस जाते हैं। फिल्म के अंत तक तगड़ा सस्पेंस बना रहता है।

4 of 6
ओए! लकी ओए! - फोटो : सोशल मीडिया
ओए! लकी ओए!
अभय देओल की फिल्म ओए लकी ओए एक छोटे स्तर के चोर की कहानी है। जो शहर का सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाता है। फिल्म में अभय का किरदार ने पुलिस की नाक में दम करके रख देता  है। यह फिल्म कॉमेडी के साथ-साथ क्राइम की कई परतों को खोलती है।

 
विज्ञापन

5 of 6
लूडो - फोटो : सोशल मीडिया
लुडो
इस फिल्म में एक साथ चार कहानियां चलती हैं। फिल्म में कई तरह के खुलासे हुए हैं। पंकज त्रिपाठी का किरदार लूडो खेलता है और वह जैसे-जैसे चाल चलता है सभी किरदार उसी तरह बढ़ते हैं। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, सान्या मल्होत्रा, आदित्य रॉय कपूर आदि किरदार प्रमुख भूमिका
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
देल्ही बेली - फोटो : सोशल मीडिया
देल्ही बेली
'देल्ही बेली' तीन संघर्षरत युवाओं की कहानी हैं, जो रूममेट भी हैं। तीनों युवा ताशी, नितिन और अरुप एक अपराधी का निशाना बन जाते हैं, क्योंकि वह उसका कीमती हीरा गंवा देते हैं। फिल्म में इमरान खान, वीर दास, विजय राज और मुख्य भूमिका में हैं।
Highest Paid Actress 2024: दीपिका बनीं 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्री! सूची में शुमार और भी नाम
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें