फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shefali Jariwala: शेफाली से पहले इन सेलेब्स ने अचानक दुनिया को कहा अलविदा, एक को तो नींद में आ गया हार्ट अटैक

Sat, 28 Jun 2025 06:56 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shefali Jariwala Death: शेफाली जरीवाला ने कथित तौर पर कार्डियक अरेस्ट के चलते दुनिया को अलविदा कह दिया है। 42 साल की उम्र में शेफाली दुनिया से चली गईं। शेफाली से पहले भी कई सितारें रातोंरात हमें छोड़कर चले गए। 
विज्ञापन
1 of 6
शेफाली जरीवाला - फोटो : इंस्टाग्राम- @shefalijariwala

शेफाली जरीवाला की असामयिक मृत्यु ने इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों को गहरे सदमे में डाल दिया है। बताया जा रहा है कि 42 वर्षीय एक्ट्रेस को कार्डियक अरेस्ट आया, जिससे उनका निधन हो गया। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, लेकिन ये पहली बार नहीं है जब किसी सेलिब्रिटी ने अचानक कार्डियक अरेस्ट की चपेट में आकर दुनिया को अलविदा कहा हो। इससे पहले भी कई बड़े नाम ऐसे हैं जो रातों-रात इस दुनिया से चले गए और फैंस को सिर्फ उनकी यादें ही दे गए।

विज्ञापन

2 of 6
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : इंस्टाग्राम
सिद्धार्थ शुक्ला
टीवी के सबसे लोकप्रिय चेहरों में शुमार सिद्धार्थ शुक्ला का 2 सितंबर 2021 को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उस वक्त वो सिर्फ 40 वर्ष के थे। बताया गया कि रात को उन्होंने कुछ देर अस्वस्थ महसूस किया था, लेकिन किसी ने सोचा भी नहीं था कि वो अगली सुबह जीवित नहीं होंगे। सिद्धार्थ ने बिग बॉस 13 जीतकर लाखों दिलों में अपनी जगह बनाई थी और उनकी मौत से फैन्स को लंबे समय तक सदमा रहा।

ये खबर भी पढ़े: Uorfi Javed: शो ट्रेटर्स के इन कंटेस्टेंट्स को लेकर उर्फी ने साझा की फीलिंग्स, पोस्ट में लिखा- ‘ये दो सच में…’
विज्ञापन

3 of 6
सिंगर केके - फोटो : सोशल मीडिया
केके (कृष्णकुमार कुन्नथ)
भारतीय संगीत इंडस्ट्री के चमकते सितारे केके भी कार्डियक अरेस्ट की चपेट में आ गए। 31 मई 2022 की रात, कोलकाता में एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान परफॉर्म करने के बाद केके को बेचैनी महसूस हुई। होटल लौटते वक्त उनकी तबीयत और बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन से पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री शोक में डूब गई थी।
 

 

4 of 6
सतीश कौशिक - फोटो : इंस्टाग्राम @satishkaushik2178

सतीश कौशिक
बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार सतीश कौशिक का निधन 9 मार्च 2023 को हुआ था। 66 वर्षीय एक्टर और डायरेक्टर को दिल्ली में एक दोस्त के घर पर कार्डियक अरेस्ट आया। अस्पताल ले जाने के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। अपने जीवन में उन्होंने कॉमेडी, निर्देशन और लेखन में शानदार योगदान दिया, और उनका जाना फिल्म इंडस्ट्री के लिए अपूरणीय क्षति थी।

 
विज्ञापन

5 of 6
बॉलीवुड अभिनेता मनोज कुमार - फोटो : संवाद
मनोज कुमार
मनोज कुमार, जिन्हें 'भारत कुमार' के नाम से जाना जाता था, 4 अप्रैल 2025 को इस दुनिया को अलविदा कह गए। 86 वर्षीय इस लेजेंडरी एक्टर का निधन भी कार्डियक अरेस्ट के चलते हुआ। उन्होंने 'उपकार', 'पूरब और पश्चिम', और 'क्रांति' जैसी देशभक्ति से ओतप्रोत फिल्मों से सिनेमा को नई दिशा दी थी। उनका जाना एक युग के अंत जैसा महसूस हुआ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राजू श्रीवास्तव - फोटो : एक्स (ट्विटर)
राजू श्रीवास्तव
देश के चहेते कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन 21 सितंबर 2022 को दिल्ली के AIIMS अस्पताल में हुआ। उन्हें 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट करते समय दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां करीब 40 दिनों तक इलाज चला, लेकिन वो जिंदगी की जंग हार गए। उनके निधन ने पूरे देश को हंसी के बीच अचानक एक गहरा सन्नाटा दे दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें