फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Celebrities: सलमान खान से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, प्राइवेट जेट से सफर करते हैं ये सुपरस्टार्स

Fri, 13 Jun 2025 01:26 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bollywood Celebs with Their Own Private Jet: बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे तमाम सेलेब्स हैं, जिनकी लाइफस्टाइल बहुत ही आलीशान है। आज जानेंगे उन सितारों के बारे में जिनके पास है अपना निजी जेट है।


 
विज्ञापन
1 of 13
सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

मनोरंजन जगत के स्टार्स की जिंदगी से आम जन-मानस काफी प्रभावित होते हैं। सितारों के शौक, कपड़े और आलीशान जिंदगी को उनके प्रशंसक जानने को बहुत इच्छुक रहते हैं। ऐसे कई बॉलीवुड सेलेब हैं, जो अपनी लाइफस्टाइल को आसान बनाने के लिए अपने पास प्राइवेट जेट भी रखते हैं। कुछ के नाम तो सुन आप चौंक जाएंगे। आइए जानते हैं उनके बारे में।

विज्ञापन

2 of 13
अमिताभ बच्चन - फोटो : साभार-अमिताभ बच्चन के ब्लॉग से

अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन को अक्सर हम बहुत ही सिंपल लाइफ जीते हुए देखते हैं। क्या आपको पता है उनके पास अपना खुद का प्राइवेट जेट है। इससे वो आरामदायक सफर पर निकलते हैं, जिसकी कीमत रिपोर्ट के मुताबिक 260 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन

3 of 13
अजय देवगन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अजय देवगन
अभिनेता अजय देवगन को भी चमक-दमक से अक्सर दूर देखा जाता है। लेकिन उनके पास भी अपना प्राइवेट जेट है, जिसकी कीमत मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 84 करोड़ के करीब है और यह छह सीटर वाला है।

4 of 13
माधुरी दीक्षित - फोटो : इंस्टाग्राम@madhuridixitnene

माधुरी दीक्षित
बॉलीवुड की धक-धक गर्ल अभिनेत्री भी सिनेमाई दुनिया की दिग्गज अभिनेत्रियों में शुमार हैं। एक्ट्रेस के पास भी अपना निजी प्राइवेट जेट है।

विज्ञापन

5 of 13
शाह रुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम

शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग खान के पास भी अपना खुद का प्राइवेट जेट है। इसके जरिए वह अपने परिवार के साथ कीमती पल बिताने निकलते हैं।

विज्ञापन

6 of 13
अक्षय कुमार - फोटो : IMDb

अक्षय कुमार
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार से मशहूर अक्षय कुमार के पास भी खुद का प्राइवेट जेट है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उसकी कीमत करीब 260 करोड़ रुपये है। इस समय अभिनेता अपनी फिल्म हाउसफुल 5 से चर्चा में है।

विज्ञापन

7 of 13
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान
बॉलीवुड इंडस्ट्री के भाईजान भी किसी से पीछे नहीं है। उनके पास भी अपना प्राइवेट जेट है, जिसका इस्तेमाल वह अपनी छुट्टियों को एंजाय करने में करते हैं।

8 of 13
रेड सी इंटरनेशल फिल्म फेस्टिवल में प्रियंका चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

प्रियंका चोपड़ा
देसी गर्ल अभिनेत्री को भी लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हुए देखा जाता है। उनके पास भी प्राइवेट जेट, जिसका प्रयोग वह भारत से लॉस एंजिल जाने के लिए करती हैं। साथ ही कुछ पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ कामों के लिए प्रयोग करती हैं।

9 of 13
सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम

सैफ अली खान
सिनेमाई दुनिया के चर्चित अभिनेता सैफ अली खान के पास भी खुद का प्राइवेट जेट है। अपने परिवार के साथ खुशनुमा पल बिताने के लिए वह इसका प्रयोग करते हैं।

10 of 13
अनिल कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @anilskapoor

अनिल कपूर
अनिल कपूर भी इन सितारों में शामिल हैं, जिनके पास प्राइवेट जेट है। वह भी इसका प्रयोग अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के लिए करते हैं।

11 of 13
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh

दिलजीत दोसांझ
गायकी की दुनिया में बड़ा नाम कमाने वाले मशहूर सिंगर दिलजीत दोसांझ के पास भी खुद को प्राइवेट जेट है। यह बात कई लोगों को नहीं पता है।

12 of 13
शिल्पा शेट्टी - फोटो : इंंस्टाग्राम-@theshilpashetty

शिल्पा शेट्टी
इस कड़ी में बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का नाम भी शुमार है, जिनके पास अपना प्राइवेट जेट है।

विज्ञापन

13 of 13
ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम- @hrithikroshan

ऋतिक रोशन
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ऋतिक रोशन के पास भी कहीं सैर करने के लिए अपना प्राइवेट जेट है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें