Bollywood Movies with Changed Title: सिनेमाई दुनिया में आए दिन फिल्में बनती रहती हैं, जिनमें कुछ फिल्में तो ऐसी हैं जिनके टाइटल पहले कुछ थे और बाद में कुछ कर दिए गए। आइए जानते हैं उन फिल्मों के नाम।
हाल ही में निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की आगामी फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' का टाइटल बदला गया है। पहले इस फिल्म का नाम 'द दिल्ली फाइल्स' था। ऐसी ही तमाम फिल्मेंं बॉलीवुड में बन चुकी हैं, जिनके किसी ना किसी कारणों से टाइटल बदले गए। जानिए उन फिल्मों के बारे में।
विज्ञापन
2 of 9
हमारे बारह
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हमारे बारह
साल 2024 कमल चंद्रा के निर्देशन में एक फिल्म आई हमारे बारह, जिसका पहले टाइटल था हम दो हमारे बारह। अन्नू कपूर अभिनीत इस फिल्म को भारी विरोधों का सामने करना पड़ा था, जिस कारण निर्माताओं को इसका नाम बदलना पड़ा।
विज्ञापन
3 of 9
फिल्म पद्मावत का पोस्टर
- फोटो : इंस्टाग्राम
पद्मावत
संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित इस फिल्म का टाइटल पहले पद्मावती था। इसके बाद फिल्म में कुछ ऐतिहासिक तत्वों को लेकर विरोध हुआ, जिस कारण इसका टाइटल बदलकर पद्मावत कर दिया गया था।
4 of 9
सत्यप्रेम की कथा
- फोटो : इंस्टाग्राम
सत्यप्रेम की कथा
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी अभिनीत इस फिल्म का नाम पहले सत्यनारायण की कथा था। फिल्म का यह नाम धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला था विशेषकर हिन्दू समाज को, इसलिए फिल्म के नाम से धार्मिक विवाद खड़ा हो गया। बाद में विरोध के चलते फिल्म निर्माताओं ने फिल्म का टाइटल बदलकर 'सत्यप्रेम की कथा' कर दिया था।
विज्ञापन
5 of 9
सम्राट पृथ्वीराज फिल्म पोस्टर
- फोटो : इंस्टाग्राम @yrf
सम्राट पृथ्वीराज
चंद्रप्रकाश द्विवेदी के निर्देशन में साल 2022 में अक्षय कुमार अभिनीत सम्राट पृथ्वीराज फिल्म आई थी, जिसका पहले टाइटल पृथ्वीराज था। विरोध के बाद इसके नाम में परिवर्तन करते हुए टाइटल के आगे सम्राट जोड़ा गया था।
विज्ञापन
6 of 9
लवयात्री
- फोटो : इंस्टाग्राम
लवयात्री
साल 2018 में अभिराज मीनावाला के निर्देशन में एक फिल्म रिलीज हुई 'लवयात्री'। इस फिल्म का पहले लवरात्रि नाम था, जिसे लेकर इस पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगा। इस कारण फिल्म का नाम बदला गया है। इसमें आयुष शर्मा और वरीना हुसैन मुख्य भूमिका में थे।
विज्ञापन
7 of 9
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone
गोलियों की रासलीला रामलीला
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अभिनीत गोलियों की रासलीला रामलीला का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था। इस फिल्म का टाइटल पहले रामलीला था, धार्मिक विवादों से बचने के कारण फिल्म का नाम बदला गया था।
8 of 9
'बिल्लू'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बिल्लू
शाहरुख खान, इरफान खान और लारा दत्ता जैसे दिग्गज कलाकारों वाली फिल्म बिल्लू का पहले नाम बिल्लू बार्बर रखा गया था। फिल्म के टाइटल में नाई शब्द के होने से एक समुदाय ने इसका विरोध किया। हालांकि, टाइटल के चलते विवाद बढ़ने के कारण फिल्म निर्माताओं ने बार्बर शब्द हटाकर इसका नाम सिर्फ बिल्लू कर दिया था।
मद्रास कैफे
शूजित सरकार द्वारा निर्देशित इस फिल्म का टाइटल पहले जाफना रखा गया था, जो उत्तरी श्रीलंका का एक शहर है। इसके नाम को लेकर विरोध हुआ, जिसके बाद निर्माताओं ने इसे मद्रास कैफे कर दिया था। फिल्म में जॉन अब्राहम, नरगिस फाकरी और राशी खन्ना मुख्य भूमिका में थे।