फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Actress-Cricketer: इन हसीनाओं ने क्रिकेटर को बनाया हमसफर, किसी का सफल रहा रिश्ता, तो किसी की राहें हुईं जुदा

Mon, 06 Jan 2025 03:54 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अक्सर क्रिकेट खिलाड़ी और बॉलीवुड की अभिनेत्रियों के अफेयर की खबरें चर्चा में रहती हैं। कई बार बॉलीवुड और क्रिकेटर की जोड़ी बनी, जिनमें से कई तो सफल रहीं। वहीं, कुछ की राहें भी जुदा हो गईं।
विज्ञापन
1 of 7
बॉलीवुड और क्रिकेट - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड और क्रिकेट का काफी पुराना नाता रहा है। दोनों ही क्षेत्र में पैसा और ग्लैमर है। यही वजह है कि जब कोई बड़ा मैच होता है तो अक्सर मैदान में बॉलीवुड सितारों को देखा जाता है। हालांकि, अब बॉलीवुड और क्रिकेट का रिश्ता सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं रहा। यह अब शादी में भी बदल चुका है। तो आज की इस खबर में हम आपको उन बॉलीवुड हसीनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने क्रिकेटर से शादी की थी। हालांकि, कुछ की राहें भी जुदा हो गईं।  आइए जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 7
युजवेंद्र चहल-धनश्री वर्मा - फोटो : PTI
युजवेंद्र चहल और धनश्री
भारतीय क्रिकेटर और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा ने साल 2020 में सात फेरे लिए थे। दोनों सोशल मीडिया पर भी अक्सर एक-दूसरे पर प्यार लुटाते थे। हालांकि, अब दोनों ने एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। इंटरनेट पर अब दोनों के रिश्ते की खटास की खबरें भी वायरल हो रही हैं। कई लोगों का कहना है कि अब दोनों अलग होने की सोच रहे हैं।  

Zendaya Golden Globe: क्या जेंडाया ने कर ली है टॉम हॉलैंड से सगाई? 1.71 करोड़ की डायमंड रिंग पहने दिखीं एक्ट्रेस
विज्ञापन

3 of 7
नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या - फोटो : इंस्टाग्राम @natasastankovic__
नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या
नताशा स्टेनकोविक टीवी और बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। वह कई आइटम नंबर्स में भी नजर आ चुकी हैं। नताशा और हार्दिक ने साल 2020 में शादी के बंधन में बंधे थे। हालांकि, अब दोनों की राहें जुदा हो गई हैं और दोनों अपने बच्चों का साथ में पालन-पोषण कर रहे हैं।
 

Game Changer: 'गेम चेंजर' के कार्यक्रम से लौटते समय दो फैंस की हुई मौत, पवन-कल्याण-दिल राजू करेंगे आर्थिक मदद

4 of 7
विराट और अनुष्का - फोटो : Instagram
अनुष्का और विराट
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने साल 2017 में शादी की थी, उस समय दोनों की शादी की तस्वीरें भी काफी वायरल हुई थीं। दोनों ने शादी करने से पहले लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। इस समय कपल बेटी वामिका और बेटे अकाय के माता-पिता है। अनुष्का बच्चों को मीडिया लाइमलाइट से काफी दूर रखती हैं


 
विज्ञापन

5 of 7
हेजल कीच और युवराज - फोटो : इंस्टाग्राम
हेजल कीच और युवराज
हेजल कीच ब्रिटिश मॉडल हैं और सलमान खान की फिल्म बॉडीगार्ड में भी नजर आ चुकी हैं, उन्होंने फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई थी। हेजल और युवराज ने साल 2016 में शादी की थी। आज दोनों एक खुशहाल जिंदगी गुजार रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 7
गीता बसरा और हरभजन - फोटो : इंस्टाग्राम
गीता बसरा और हरभजन
क्रिकेटर हरभजन और गीता बसरा ने पांच साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी की थी। गीता पंजाबी इंडस्ट्री का जाना मान नाम हैं। वह कई बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। दोनों साथ में अपने बच्चों का पालन पोषण कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी - फोटो : एक्स
शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी
शर्मला टैगोर अपने जमाने की टॉप अभिनेत्री थीं, उन्होंने मंसूर अली खान पटौदी को अपना हमफसर बनाया था। सालों तक एक-दूसरे को जानने-समझने और डेटिंग के बाद शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी ने 27 दिसंबर, 1968 को रचाई थी। शर्मिला ने अपनी शादी को लेकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें