यामी गौतम
- फोटो : इंस्टाग्राम @yamigautam
विक्की डोनर की शूटिंग को किया याद
यामी का एक पुराना इंटरव्यू तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेत्री ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव साउथ से अपनी फिल्म के बारे में बात करती नजर आईं। अभिनेत्री ने कहा, "वह दौर था, जब मैं पूरे जोश में ऑडिशन दे रही थी। उस समय, मुझे एक अच्छे लॉन्च का अवसर भी मिला था। मैं पूरी तरह से अपने दम पर थी। मैं जो भी काम कर रही थी, वह मेरा कदम था। वहां मेरा साथ देने वाला कोई नहीं था।"