फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Actress: बॉलीवुड में धमाल मचा रही हैं बिहार की ये अभिनेत्रियां, हुनर के दम पर दुनियाभर में बजा अभिनय का डंका

Mon, 11 Mar 2024 12:22 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड अभिनेत्रियां - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड में करियर बनाने का सपना लिए आए दिन कई लोग मुंबई आते हैं और इसकी चकाचौंध में संघर्ष करते हुए अपना नाम कमाते हैं। बॉलीवुड में भारत के हर राज्य के लोगों ने अपने कदम जमाए हुए हैं। ठीक इसी तरह बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियां भी ऐसी हैं, जो बिहार से ताल्लुक रखती हैं, लेकिन उन्होंने अपने काम और अभिनय से बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि हॉलीवुड तक में भी अपना जलवा बिखेरा है। आज चलिए हम आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं, जो बिहार से ताल्लुक रखती हैं और उनका डंका आज पूरी दुनिया में बजता है।
विज्ञापन

2 of 6
नीतू चंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
नीतू चंद्रा
बिहार की राजधानी पटना में जन्मीं नीतू चंद्रा ने अपने कॉलेज के दिनों से ही पार्ट टाइम मॉडलिंग शुरू कर दी थी। उसके बाद वे कई जानी-मानी कंपनियों के विज्ञापनों में भी नजर आईं। नीतू चंद्रा 'गरम मसाला', 'वन टू का फोर', 'ट्रैफिक सिग्नल', 'रण', 'नो प्रोब्लम', 'अपार्टमेंट', 'ओए लकी, लकी ओए' जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं।
विज्ञापन

3 of 6
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में जलवा बिखेर रही प्रियंका चोपड़ा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। बॉलीवुड में प्रियंका ने कई यादगार फिल्में दीं और बाद में हॉलीवुड का रुख कर लिया। प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई साल 1982 को बिहार के जमशेदपुर में हुआ था, जो अब झारखंड में है।

4 of 6
संदली सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया
संदली सिन्हा
संदली सिन्हा ने अपने दमदार अभिनय, मासूम आंखों और मुस्कुराहट से ना सिर्फ लोगों के दिलों पर राज किया, बल्कि इस फिल्म के जरिए रातोंरात उनका करियर चमक गया था। संदली का जन्म मुजफ्फरपुर में हुआ था। पहली फिल्म 'तुम बिन' से संदली जितनी हिट हुईं, लेकिन उसके बाद उन्हें कुछ खास सफलता नहीं मिली। संदली सिन्हा अब पति के साथ करोड़ों का बिजनेस संभाल रही हैं।
विज्ञापन

5 of 6
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम
सोनाक्षी सिन्हा
बॉलीवुड इंडस्ट्री में ट्रेडिशनल लुक से एंट्री करने वाली अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अब बॉलीवुड की ग्लैमरस अभिनेत्री की लिस्ट में शामिल हो चुकी हैं। सोनाक्षी का ताल्लुक भी बिहार से है। सोनाक्षी सिन्हा अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी हैं। सोनाक्षी के पिता का जन्म बिहार के पटना में हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नेहा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
नेहा शर्मा
बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा शर्मा का जन्म भागलपुर में हुआ था। उनके पिता कांग्रेस के नेता हैं और नेहा ने राजनीति छोड़कर फिल्मों का रुख किया और सफल हुईं। नेहा शर्मा ने 2007 में तेलुगु फिल्म 'चिरुता' से फिल्मों करियर की शुरुआत की। वहीं, नेहा ने मोहित सूरी की फिल्म 'क्रूक' हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें