फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Celebs: किरदार में उतरने के लिए इन अभिनेताओं ने पी शराब, अदाकारी से लूटी वाहवाही

Mon, 21 Oct 2024 12:23 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
किरदार में उतरने के लिए इन अभिनेताओं ने पी शराब - फोटो : अमर उजाला
कोई भी अभिनेता जब कैमरे के सामने होता है तो वह एक्शन और कट के बीच के समय में खुद को पूरी तरह से अपने किरदार में उतार लेने की कोशिश करता है। वह हर संभव प्रयास करता है कि उसका किरदार वास्तविक लगे और लोग उससे जुड़ सकें, लेकिन यह काम इतना आसान नहीं है। इसमे वर्षों की मेहनत, लगन और ढेर सारा अथक प्रयास लगता है। प्राकृतिक अभिनय करने के लिए अभिनेता कई तरह की चीजें इस्तेमाल करते हैं। अपने किरदार को समझने के लिए कोई खुद को कमरे में बंद कर लेता है, तो कोई मेथड एक्टिंग जैसी ट्रिक्स अपनाता है। बॉलीवुड में भी कई ऐसे अभिनेता हैं, जिन्होंने मेथड एक्टिंग के रास्ते अपने किरदार को निभाया और खूब वाहवाही लूटी। आज हम ऐसे ही कुछ अभिनेताओं के बारे में बताएंगे, जिन्होंने मेथड एक्टिंग का रास्ता चुना और फिल्म में शराबी का किरदार निभाने के लिए शराब पी। आइए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल है।
 
विज्ञापन

2 of 6
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk
शाहरुख खान
शाहरुख खान के अभिनय के दीवाने तो सभी हैं। हाल ही में अभिनेता ने एक साक्षात्कार में साझा किया था कि ‘देवदास’ फिल्म में एक विशेष सीन करने के लिए उन्होंने शराब पी थी।
Arbaaz Khan: 'बंदा सिंह चौधरी' की रिलीज से पहले टीम के साथ बंगला साहिब पहुंचे अरबाज, गुरुद्वारे में की सेवा
 
 
विज्ञापन

3 of 6
विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
विक्की कौशल
शराब पीकर अभिनय करने वालों की लिस्ट में विक्की कौशल का नाम भी शामिल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता ने एक साक्षात्कार में खुलासा किया था कि अपने किरदार में पूरी तरह से उतरने के लिए उन्होंने शराब पी थी। वह फिल्म कोई और नहीं बल्कि रणबीर कपूर की ‘संजू’ थी।

 

4 of 6
आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम @officialjiostudios
आमिर खान
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। अभिनेता ने भी एक साक्षात्कार के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि जब वे फिल्म राजा हिंदुस्तानी की शूटिंग कर रहे थे, तब एक गाने की शूटिंग के लिए उन्हें पीनी पड़ी  थी। ‘तेरे इश्क में नाचेंगे’ गीत को उन्होंने शराब पीने के बाद फिल्माया था।

 
विज्ञापन

5 of 6
राजकुमार राव - फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao
राजकुमार राव
राजकुमार राव बॉलीवुड में अपनी नेचुरल एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। अभिनेता को उनकी अदाकारी के लिए खूब सराहनाएं मिलती हैं। राजकुमार राव ने भी एक बार इस बात का खुलासा किया था कि फिल्म सिटीलाइट्स में उन्होंने शराब पीकर अपना किरदार निभाया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @ranveersingh
रणवीर सिंह
अभिनेता रणवीर सिंह भी अपने अभिनय को बेहतर बनाने के लिए लगातार नए प्रयोग करते रहते हैं। एक साक्षात्कार में उन्होंने भी बताया था कि फिल्म ‘रामलीला’ में वह दीपिका के साथ एक सीन को शूट नहीं कर पा रहे थे। इसलिए उन्होंने शराब का सहारा लिया। 
Kajol: ‘डीडीएलजे’ का पोस्टर साझा कर काजोल ने दी करवा चौथ की शुभकामनाएं, फिल्म ने पूरे किए 29 साल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें